The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan and Shahrukh Khan to shoot three part action sequence for Tiger 3

'टाइगर 3' के लिए तीन तरह के एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं सलमान और शाहरुख

'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख का पहला हिस्सा जेल वाला होगा. दूसरा सेट-अप केबल कार में एक्शन सीक्वेंस. और तीसरा चेज़ सीक्वेंस होगा.

Advertisement
pic
18 मई 2023 (अपडेटेड: 18 मई 2023, 06:31 PM IST)
tiger 3, salman khan, shahrukh khan,
'पठान' के एक सीन में सलमान और शाहरुख.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Tiger 3 से Salman Khan और Shahrukh Khan वाले सीक्वेंस की डिटेल्स आई हैं. जैसे Pathaan में ये दोनों सुपरस्टार्स सिर्फ ट्रेन वाले सीक्वेंस में दिखाई दिए थे. मगर 'टाइगर 3' में इनके तीन एक्शन सीक्वेंस होने वाले हैं. 'टाइगर 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. बस शाहरुख वाले कैमियो की शूटिंग बाकी थी. उस पर काम शुरू हो चुका है. दोनों सुपरस्टार्स ने बीते दिनो मुंबई के मढ आइलैंड में इस हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है.

'टाइगर 3' में शाहरुख के कैमियो को लेकर आइडिया ये था कि ये 'पठान' में सलमान के कैमियो से एक लेवल ऊपर होना चाहिए. इसलिए इसे हिंदी सिनेमा इतिहास के सबसे धुआंधार सीक्वेंस के तौर पर बनाया जा रहा है. मिड-डे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सीक्वेंस की शूटिंग के लिए मढ आइलैंड में एक विशाल सेट बनाया गया है. इसके तीन हिस्से हैं. पहला हिस्सा है एक जेल का. जहां से पठान, टाइगर को बचाकर निकालेगा. दूसरा सेट-अप एक पहाड़ी का है. इसमें केबल पर कुछ जाबड़ एक्शन सीक्वेंस शूट होने हैं. तीसरा हिस्सा है चेज़ सीक्वेंस. इस पकड़म-पकड़ाई वाले हिस्से की शूटिंग के लिए लंबा चौड़ा रोड बनाया गया है. ये सब बनाने में तकरीबन 30 से 35 करोड़ रुपए का खर्चा आने की खबरें हैं.

'टाइगर 3' में जो जेल तोड़कर निकलने वाला सीक्वेंस हैं, उसमें सलमान और शाहरुख, बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमान से भिड़ते नज़र आएंगे. इस सीक्वेंस का आधा हिस्सा सलमान पिछले साल शूट कर चुके हैं. तब इसके लिए यशराज स्टूडियो में सेट बनाया गया था. अब बस वो पार्ट शूट होना बाकी रहता है, जिसमें शाहरुख की एंट्री होती है. इस सीक्वेंस के लिए मयूर शर्मा ने सेट डिज़ाइन किया है. इस सीक्वेंस को कोरियन स्टंट डायरेक्टर सी-यूंग-ओह (Si-Yeong-Oh) कोरियोग्राफ कर रहे हैं. वहीं केबल कार वाला फाइट सीन और चेज़ सीक्वेंस को साउथ अफ्रीका की स्टंट डिज़ाइनर कंपनी पिरान्हा स्टंट्स तैयार करेगी.

सलमान और शाहरुख पिछले कुछ दिनों से इसकी शूटिंग कर रहे हैं. इसे 10 दिनों में कंप्लीट किया जाना था. बताया जा रहा है कि दोनों के क्लोज़-अप सीन्स शूट हो चुके हैं. अब बस एक्शन वाला हिस्सा बाकी है. इसके निपटते ही 'टाइगर 3' की शूटिंग का काम खत्म हो जाएगा. फिल्म के जो हिस्से पहले शूट हो चुके हैं, उसका पोस्ट-प्रोडक्शन साथ-साथ चल रहा है. शाहरुख का कैमियो पूरा होते ही मेकर्स इसके VFX वगैरह पर भी काम चालू कर देंगे.

ऐसा होता है केबल कार, जिस पर ‘टाइगर 3’ का एक्शन सीक्वेंस शूट होगा.

'टाइगर 3' में सलमान खान, कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती और वरिंदर सिंह घुमान जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. शाहरुख खान 'पठान' के किरदार में कैमियो करते नज़र आएंगे. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 'टाइगर 3' दीवाली के मौके पर यानी 10 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी. 

वीडियो: 'टाइगर 3' में सलमान खान और शाहरूख खान वाले सीक्वेंस को तीन एक्शन डायरेक्टर्स मिलकर बनाएंगे

Advertisement

Advertisement

()