The Lallantop
Advertisement

किस प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं सलमान खान-संजय दत्त?

खबरें हैं कि Salman Khan की Sikandar में Sanjay Dutt विलन के रोल में नज़र आएंगे. मगर उसके पहले एक और प्रोजेक्ट की चर्चा है.

Advertisement
salman khan sanjay dutt
सलमान खान और संजय दत्त ने कई फिल्मों में साथ काम किया है.
pic
मेघना
22 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 22 जुलाई 2024, 05:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Salman Khan,Sanjay Dutt . इंडस्ट्री के दो बड़े नाम. दोनों की दोस्ती के खूब सारे किस्से सुनाए जाते हैं. दोनों ने एक साथ 'साजन', 'चल मेरे भाई' जैसी फिल्मों में काम किया है. 'बिग बॉस' रिएलिटी शो में भी संजय दत्त और सलमान खान  स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे. अब खबर है कि दोनों एक बार फिर एक स्पेशल प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाले हैं.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान और संजय सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों के एक म्यूज़िक वीडियों में नज़र आएंगे. इस प्रोजेक्ट के लिए लगातार मीटिंग्स हो रही हैं. सलमान के पनवेल फार्महाउस में ये मीटिंग की जा रही है. टाइम्स नाउ ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. सोर्स ने पोर्टल को बताया,

Embed

सोर्स ने आगे बताया कि ये एक डांस नंबर होगा. खबरें हैं कि ये गाना एपी ढिल्लों का हो सकता है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की गई है. ना ही गाने की बाकी डीटेल्स सामने आई हैं. लेकिन अगर इन खबरों में सच्चाई है तो सलमान और संजय एक साथ करीब 14 साल बाद किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे. इससे पहले साल 2012 में आई 'सन ऑफ सरदार' में सलमान खान का कैमियो था.

Embed

ख़ैर, खबरें ये भी चल रही हैं कि सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सिकंदर' में संजय दत्त होंगे. दावा किया जा रहा है कि वो फिल्म में बतौर विलन दिखाई देंगे. हालांकि इस पर भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है. इसलिए लल्लनटॉप इन दावों की पुष्टी नहीं करता. कुछ दिनों पहले ये ज़रूर अनाउंस हुआ था कि 'सिकंदर' में 'बाहुबली' वाले कटप्पा यानी एक्टर सत्यराज नज़र आएंगे. उनका फिल्म में बहुत अहम किरदार होगा.

संजय दत्त की बात करें तो पिछले कुछ साल से वो बतौर विलन कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. फिर चाहे KGF 2 हो या Leo. उनका नेगेटिव रोल जनता को पसंद आ रहा है. ख़ैर, फिलहाल संजय दत्त, Puri Jagannadh की फिल्म 'डबल स्मार्ट' में दिखेंगे. इस फिल्म में भी संजय विलन बने हैं. इसके अलावा वो एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म में दिखाई दे सकते हैं. नाम होगा 'केडी-द डेविल'. इसमें विजय सेतुपति, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे एक्टर्स नज़र आ सकते हैं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'सिकंदर' थलपति विजय विजय की सरकार से प्रेरित है?

Advertisement

Advertisement

()