फिल्मी दुनिया की डेली अपडेट और हाइलाइट जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह परहैं. कौन सी नई फिल्में आने वाली हैं, किस नई सीरीज़ की अनाउंसमेंट हुई, किसको मिलासम्मान या स्टार्स के नेक्सट प्रोजेक्ट कौन से होंगे. इन सभी की जानकारी आपको यहांमिल जाएगी. आज की खबरों में पढ़िए, रणदीप हुड्डा किस सीरीज़ में नज़र आएंगे, प्रभासकी 'राधे-श्याम' का अमिताभ बच्चन से क्या कनेक्शन है और शकुन बत्रा को अभी तक क्योंआ रहे हैं गालियों भरे ई-मेल.1. 'अनचार्टेड' ने ओपनिंग वीकेंड में कमाए 100 मिलियन डॉलरटॉम हॉलैंड और मार्क वॉलबर्ग स्टारर फिल्म 'अनचार्टेड' 18 फरवरी को रिलीज़ हुई है.अपने ओपनिंग वीकेंड में ही मूवी ने वर्ल्ड वाइड 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 750करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ये फिल्म एक वीडियो गेम पर बेस्ड है.2. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी रणदीप हुड्डा की सीरीज़ 'कैट'रणदीप हुड्डा जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'कैट' में नज़र आने वाले हैं. जिसकाफर्स्ट लुक आ गया. कहानी पंजाब के ड्रग माफियाओं पर बेस्ड है.The choices are few and dangerous when you belong to rival gangs. We’re at theedge of our seats. The story of #CATis coming soon! pic.twitter.com/cuSPPrOFBK— Netflix India (@NetflixIndia) February 22, 2022इसे डायरेक्ट कर रहे हैं 'सांड की आंख' और 'मुबारकां' फेम राइटर बलविंदर सिंह.3. प्रभास की फ़िल्म 'राधे-श्याम' के नरेटर होंगे अमिताभ बच्चनप्रभास और पूजा हेगड़े की मच अवेटेड फिल्म 'राधे-श्याम' में अमिताभ बच्चन की आवाज़सुनने को मिलेगी. मेकर्स ने बताया कि बिग बी 'राधे-श्याम' में नरेटर होंगे.Thank you Shahenshah @SrBachchanfor the voiceover of #RadheShyam. #Prabhas@hegdepooja@director_radhaa@UV_Creations#BhushanKumar@TSeries@GopiKrishnaMvs@AAFilmsIndia@RadheShyamFilm#RadheShyamOnMarch11pic.twitter.com/H0y7m6JXs4— Radhe Shyam (@RadheShyamFilm) February 22, 2022फ़िल्म 1970s के यूरोप में सेट है. इसे 11 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा.4. जॉन अब्राहम ने अनाउंस की अपनी एक्शन फ़िल्म 'तेहरान'जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी. जिसका नाम होगा 'तेहरान'. इसएक्शन फिल्म को अरुण गोपालन डायरेक्ट करेंगे.Get set for an action packed Republic Day 2023. Thrilled to announce my next,#Tehran! Directed by #ArunGopalan, produced by #DineshVijan, @ShobhnaYadava, @LeyzellSandeep. Written by @writish& @ashishpverma. @MaddockFilms@bakemycakefilmspic.twitter.com/qy4ZO6n5im— John Abraham (@TheJohnAbraham) February 22, 2022फिल्म 26 जनवरी 2023 में रिलीज़ की जाएगी.5. अंशुमन झा ने शुरू की सीरीज़ 'लॉर्ड कर्ज़न की हवेली' की शूटिंगएक्टर अंशुमन झा ने अपनी वेब सीरीज़ 'लॉर्ड कर्ज़न की हवेली' की शूटिंग शुरू कर दी.डायरेक्शन फील्ड में ये उनका डेब्यू प्रोजेक्ट है.View this post on InstagramA post shared by Anshuman Jha (@theanshumanjha)जिसमें 'मिर्ज़ापुर' फेम रसिका दुग्गल, 'मेड इन हैवन फेम' अर्जुन माथुर जैसेस्टार्स दिखेंगे.6. भूमि पेडणेकर ने पूरी की फ़िल्म 'भक्षक' की शूटिंगभूमि पेडणेकर ने फिल्म 'भक्षक' की शूटिंग खत्म कर ली. कहानी बिहार में महिलाओं केखिलाफ होने वाले जुर्म और सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी.It's a wrap for Team #Bhakshakfrom a start-to-end 39-day schedule! Inspired by true events, we are bringing toyou a gritty tale of a heinous crime against women and their quest to seekjustice, produced by @RedChilliesEntand directed by @justpulkit@bhumipednekarpic.twitter.com/odGOl2q240— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) February 21, 2022फिल्म में भूमि के साथ संजय मिश्रा और आदित्य श्रीवास्तव भी दिखेंगे.7. पवन कल्याण की फ़िल्म 'भीमला नायक' का ट्रेलर रिलीज़पवन कल्याण की फिल्म 'भीमला नायक' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया. मूवी में पवनकल्याण ने पुलिसवाले का किरदार निभाया है. राणा दग्गुबाती भी फिल्म में नज़र आएंगे.The Ultimate face-off between DUTY & POWER unleashes🌟💪STORMING THEATRES WORLDWIDE on 25 FEB 🌪️💥#BheemlaNayakTrailer➡️ https://t.co/mCcohWop9i#BheemlaNayakOn25thFeb@pawankalyan@RanaDaggubati#Trivikram@saagar_chandrak@MenenNithya@MusicThaman@vamsi84— Rana Daggubati (@RanaDaggubati) February 21, 2022मूवी 25 फरवरी को रिलीज़ होगी.8. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नया गाना 'मेरी जान' आयाआलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नया गाना 'मेरी जान' आ गया है. इसमेंआलिया के साथ शांतनु मुखर्जी नज़र आ रहे हैं. शांतनु का ये पहला बॉलीवुड प्रोजेक्टहै.नीति मोहन की आवाज़ में इस गाने को रिकॉर्ड किया गया है. फिल्म 25 फरवरी को रिलीज़हो रही है.9. 'वालिमै' की टिकटों के लिए उमड़ी ज़बरदस्त भीड़साउथ के स्टार अजीत की फिल्म 'वालिमै' इस हफ्ते रिलीज़ हो रही है. जिसकी एडवांसबुकिंग चालू है. टिकटों के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. तमिलनाडु के पॉपुलर सिंगलस्क्रीन थिएटर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया.https://t.co/cjV6r2ioFu— Ram Muthuram Cinemas (@RamCinemas) February 20, 2022जिसमें लोग बिना किसी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए मूवी टिकट्स खरीदने के लिएखिड़कियों पर टूट पड़े हैं.10. निशा रावल-मुन्नवर फारुखी, कंगना के 'लॉकअप' के कंटेस्टेंटकंगना रनौत के शो 'लॉकअप' की पहली कंटेस्टेंट होंगी एक्ट्रेस निशा रावल. वहीं दूसरेकंटेस्टेंट होंगे कॉमेडियन मुन्नवर फारुखी. दोनों ने ही शो के नए प्रोमोज़ को अपनेइंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है. शो में टोटल 16 सेलिब्रिटीज़ होंगे.Asli jail se mili bail, ab #KanganaRanautke jail mein hoga khel!Watch #LockUppon #MXPlayerand #ALTBalajifrom 27th February onwards for free. @ektarkapoor@munawar0018@altbalaji#RealityShowpic.twitter.com/RR09qqBEBA— MX Player (@MXPlayer) February 22, 2022इसे 27 फरवरी से एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकेगा.11. आलिया भट्ट ने दिया था फ़िल्म 'ब्लैक' के लिए ऑडिशनआलिया भट्ट ने बताया कि उन्होंने साल 2005 में आई रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन कीफिल्म 'ब्लैक' के लिए ऑडिशन दिया था. आलिया उस समय सिर्फ 9 साल की थीं. आलिया नेबताया कि वो संजय लीला भंसाली के साथ हमेशा से काम करना चाहती थीं. उनका ये सपनाफिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में पूरा हो रहा है.12. शकुन बत्रा को 'गहराइयां' के लिए मिल रहे गाली भरे मेल्स'गहराइयां' के डायरेक्टर शकुन बत्रा ने बताया कि फिल्म की रिलीज़ के बाद से हीउन्हें गालियों भरे ई-मेल्स मिल रहे हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनको एकमेल मिला था जिसकी सब्जेक्ट लाइन में ही हिंदी गाली लिखी थी. लिखा था, पिक्चर बनानीनहीं आती तो क्यों बनाते हो. कुछ और कर लेते. शकुन ने बताया कि फ़िल्म को लेकरपोलराइज्ड़ रिएक्शन मिल रहे हैं. लोग 'गहराइयां' को कोस रहे हैं तो तारीफ भी कर रहेहैं.13. किली पॉल को इंडियन हाई कमिशन ने दिया सम्मानसोशल मीडिया सेंसेशन किली पॉल को तंज़ानिया में इंडियन हाई कमिशन ने सम्मानित किया.भारतीय उच्चायुक्त बिनय प्रधान ने तंजानिया से कुछ तस्वीरें भी शेयर की. किली औरउनकी बहन नीमा पॉल सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं.Today had a special visitor at the @IndiainTanzania; famous Tanzanian artist Kili Paul has won millions of hearts in India for hisvideos lip-syncing to popular Indian film songs #IndiaTanzaniapic.twitter.com/CuTdvqcpsb— Binaya Pradhan (@binaysrikant76) February 21, 2022वो बॉलीवुड के गानों का लिप-सिंक कर वीडियो बनाते हैं. जिन्हें काफी पसंद किया जाताहै.14. सलमान की 'कभी ईद कभी दिवाली' को 150 करोड़ का ऑफरसलमान खान जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग शुरूकरेंगे. मगर शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स केलिए मेकर्स को ऑफर मिलने लगे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म केडिजिटल और सैटेलाइट राइट्स के लिए मेकर्स को 150 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है. अगर येडील फाइनल हो जाती है तो ये अभी तक की सबसे बड़ी डील होगी. फिल्म अगले साल ईद पररिलीज़ होगी.15. रश्मिका मंदाना से शादी की खबरों पर बोले विजय देवरकोंडाबीते दिनों खबरें चल रही थीं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने जा रहेहैं. इसे लेकर विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा - ''हमेशा की तरह ये सिर्फ बकवास है.क्या हमें इन खबरों से प्यार नहीं हो गया है?''As usual nonsense..Don’t we just ❤️ da news!— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) February 21, 2022फैंन्स कह रहे हैं कि विजय ने ये ट्वीट शादी की खबरों के जवाब में दिया है.16. गुनीत मोंगा की फ़िल्म में पुलिसवाली बनेंगी सान्या मल्होत्रासान्या मल्होत्रा, 'पगलैट' की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा के साथ एक बार फिर कोलैबरेटकरने जा रही हैं. खबर है कि उनकी अपकमिंग फिल्म में सान्या पुलिस इंस्पेक्टर के रोलमें होंगी. फिल्म को लेकर कोई दूसरी डीटेल्स फिलहाल रिवील नहीं की गई है.तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकतेहैं. हमारे यू-ट्यूब चैनल पर इसे रोज़ाना रिलीज़ किया जाता है.