The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan and Rashmika Mandanna to star together in a film with atlee

'सिकंदर' के बाद साथ में एक और फिल्म करेंगे सलमान खान और रश्मिका मंदन्ना!

खबरें हैं कि इस फिल्म को एटली डायरेक्ट करेंगे.

Advertisement
सलमान खान
'पुष्पा 2' में रश्मिका की परफॉरमेंस एटली और सलमान दोनों को पसंद आई.
pic
गरिमा बुधानी
30 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 06:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shruti Haasan की फिल्म The Eye का फर्स्ट लुक आया, Sikanadar के बाद एक और फिल्म करेंगे Salman Khan और Rashmika Mandanna, साथ में फिल्म करेंगे Vicky Kaushal और Kabir Khan. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

#  श्रुति हासन की फिल्म 'द आई' का फर्स्ट लुक आया

श्रुति हासन की हॉलीवुड फिल्म 'द आई' का फर्स्ट लुक आ गया है. इस फिल्म से श्रुति अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. ये एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को डैफ्नी शिमोन ने डायरेक्ट किया है. इसे कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में प्रीमियर किया जा चुका है.

# 'सिकंदर' के बाद एक और फिल्म करेंगे सलमान-रश्मिका

सलमान खान और रश्मिका मंदन्ना की फिल्म 'सिकंदर' इस साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद सलमान और रश्मिका एक और फिल्म साथ में कर सकते हैं.  इसे एटली डायरेक्ट करने वाले हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि 'पुष्पा 2' में रश्मिका की परफॉरमेंस एटली और सलमान दोनों को पसंद आई और 'सिकंदर' के सेट पर भी दोनों साथ में काम करने में काफी सहज थे. इसलिए मेकर्स को लगता है कि सलमान और रश्मिका को इस फिल्म में कास्ट करना अच्छा फैसला होगा.

# जॉन की 'द डिप्लॉमैट' इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आएगी

जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लॉमैट' 7 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है. उसके बाद ये फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. हालांकि इसकी नेटफ्लिक्स पर आने की डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है. ये सच्ची घटना पर आधारित फिल्म बताई जा रही है.

# 'द रोशन्स' में सलमान के ना होने पर बोले राकेश रोशन

नेटफ्लिक्स पर कुछ दिनों पहले 'द रोशन्स' नाम की डॉक्यूमेंट्री आई है. इसमें रोशन परिवार की लेगेसी और इंडस्ट्री में उनके योगदान को दिखाया गया है. इसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज नज़र आए लेकिन सलमान इसमें नहीं दिखे.  इस बारे में अब राकेश रोशन ने भी बात की. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक जब राकेश रोशन से पूछा गया कि इस डॉक्यूमेंट्री में सलमान क्यों नहीं थे, तो बोले, ''मैं उन्हें 4-5 बार कॉल किया. मगर मुझे लगता है कि वो किसी चीज़ में फंसे हुए थे. इसलिए मैंने डॉक्यूमेंट्री में आने के लिए उनके साथ ज़बरदस्ती नहीं की.''

# साथ में फिल्म करेंगे विकी कौशल और कबीर खान?

फिल्मफेयर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि कबीर खान और विकी कौशल एक प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे हैं. हालांकि विकी ने अभी ये फिल्म साइन नहीं की है लेकिन वो ये फिल्म करने के लिए काफी इंटरेस्टेड नज़र आ रहे हैं.

# बेसिल जोसफ की सुपर हीरो फिल्म में सूर्या?

'मिन्नल मुरली' फेम डायरेक्टर बेसिल जोसफ की अगली फिल्म एक सुपर हीरो फिल्म होने वाली है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म में सूर्या लीड रोल में नज़र आ सकते हैं. फिल्म और इसकी कास्टिंग को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: 'सिकंदर' के बाद एटली वाली फिल्म में दोबारा साथ नज़र आ सकते हैं सलमान खान और रश्मिका मंदन्ना

Advertisement

Advertisement

()