The Lallantop
Advertisement

सलमान और अक्षय एक शादी में डांस करने पहुंचे, पब्लिक बोली- 'पैसे के लिए क्या-क्या करना पड़ता है'

हालांकि कुछ लोग ये सोचकर परेशान हैं कि ये कौन आदमी है, जिसने सलमान और अक्षय दोनों को अपने घर परफॉर्म करने बुला लिया.

Advertisement
pic
20 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2023, 05:57 PM IST)
salman khan, akshay kumar
दिल्ली की शादी में डांस करते सलमान खान और अक्षय कुमार.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इन दिनों Salman Khan और  Akshay Kumar का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ये दोनों लोग एक शादी में नाचते दिखलाई पड़ रहे हैं. जब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, लोग उन्हें कोस रहे हैं. कहा जा रहा है कि पैसे के लिए लोग क्या-करते हैं. वहीं दूसरे तबके की क्वेरी अलग है. उनका कहना है कि ये कौन आदमी है, जिसने अपने घर की शादी में सलमान और अक्षय दोनों को परफॉर्म करने के लिए बुला लिया.

सलमान खान और अक्षय कुमार का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो दिल्ली का है. यहीं पर एक बिग फैट इंडियन वेडिंग हो रही थी. जिसमें हिस्सा लेने ये दोनों सुपरस्टार्स पहुंचे थे. इतना ही नहीं, इस इवेंट को होस्ट करने की ज़िम्मेदारी मनीष पॉल को दी गई थी. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि जिसके घर ये शादी हो रही है, वो कौन शख्स हैं. इस इवेंट में सलमान ने अपने 'मुन्ना बदनाम हुआ', 'जीने के हैं चार दिन' और 'दिल दीवाना' जैसे गानों पर परफॉर्म किया. जबकि अक्षय अपनी नई फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर डांस करते पाए गए. 

हालांकि इस वीडियो पर जनता दो धड़ों में बंटी हुई नज़र आ रही है. हम नीचे आपको कुछ कमेंट्स दिखाते हैं, जिससे ये साफ हो जाएगा-

एक महीने के अंतराल में ये दूसरा मौका है, जब सलमान और अक्षय साथ डांस करते देखे गए हैं. बीते दिनों अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो अपनी फिल्म 'सेल्फी' के ही 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर सलमान के साथ डांस करते दिखाई दिए थे. वो वीडियो आप नीचे क्लिक करके देख सकते हैं-

सलमान खान पिछली बार 'पठान' में कैमियो करते नज़र आए थे. आने वाले दिनों में उनकी 'किसी का भाई, किसी की जान' और 'टाइगर-3' जैसी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं. वहीं अक्षय 'सेल्फी' के अलावा 'ओह माय गॉड 2' और 'कैप्सूल गिल' जैसी फिल्मों में दिखने वाले हैं. वो फिलहाल टाइगर श्रॉफ के साथ अली अब्बास ज़फर डायरेक्टर 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग कर रहे हैं. 

वीडियो: क्या शाहरुख, सलमान खान के टाइगर-पठान नई फिल्म में भिड़ने वाले हैं?

Advertisement

Advertisement

()