The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sajid Nadiadwala says akshay kumar Housefull 5 have release with multiple endings

प्रोड्यूसर का दावा, अक्षय की 'हाउसफुल 5' का कॉन्सेप्ट दुनिया की सारी फिल्मों से अलग

बीते दिनों खबर आई थी कि हाउसफुल 5 के दो वर्जन को सेंसर बोर्ड के पास सब्मिट किया था. दोनों ही वर्जन को CBFC ने सर्टिफिकेट दे दिया है.

Advertisement
housefull 5
'हाउसफुल 5', 06 जून को रिलीज़ होगी.
pic
मेघना
28 मई 2025 (पब्लिश्ड: 09:18 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Akshay Kumar की Housefull 5 का ट्रेलर आ चुका है. इस मल्टीस्टारर फिल्म के ट्रेलर को जनता का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है. ये एक कॉमेडी फिल्म है. जो क्रूज़ पर हुए मर्डर-मिस्ट्री पर आधारित होगी. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रोड्यूसर Sajid Nadiadwala ने बताया कि फिल्म एक नहीं बल्कि कई एंडिंग के साथ रिलीज़ होगी. जिससे जनता ये अनुमान लगाती रहे कि आखिर में मर्डर्र कौन है?

27 मई को 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर लॉन्च हुआ. इस मौके पर फिल्म लगभग पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. प्रोड्यूसर साजिद ने मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के एंडिंग पर बात की. बताया,

Image embed

साजिद ने आगे कहा,

Image embed

Image embed

साजिद नाडियाडवाला ने ये भी दावा किया कि ये मल्टिपल एंडिंग वाला पार्ट पूरी दुनिया में पहली बार 'हाउसफुल 5' में ही देखने को मिलेगा. इसके पहले सारी फिल्मों के एक ही वर्जन रिलीज़ हुआ करते थे. मगर 'हाउसफुल 5' ही वो फिल्म है. जिसे मल्टिपल एंडिंग के साथ रिलीज़ किया जाएगा. ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर फरदीन खान ने बताया कि फिल्म की कास्ट को भी ठीक तरह से नहीं मालूम था कि मूवी में ऐसा ट्विस्ट होगा. हालांकि पिक्चर की शूटिंग पूरी खत्म होने के बाद सभी एक्टर्स को इसके बारे में बताया गया.

बीते दिनों ये खबर भी आई थी कि 'हाउसफुल 5' के दो वर्जन सेंसर बोर्ड को सब्मिट किए हैं. CBFC ने दोनों ही वर्जन देख लिए हैं और दोनों को U/A सर्टिफिकेट दे दिया है. ख़ैर,  'हाउसफुल 5' इस साल 6 जून को रिलीज़ होने वाली है. देखना होगा इसे जनता का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. मूवी में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकिता धीर जैसी एक्ट्रेस नज़र आएंगी. फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है. जो इससे पहले 'दोस्ताना' जैसी फिल्म बना चुके हैं.

वीडियो: यू्ट्यूब पर फिर से आया हाउसफुल 5 का टीज़र

Advertisement

Advertisement

()