The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sajid Nadiadwala clear the air that he pause the production on Ahan Shetty Sanki

'सनकी' के डिब्बाबंद होने की खबर छापी, साजिद नाडियाडवाला ने सच्चाई बता दी

खबर थी कि Sunil Shetty के बेटे Ahan Shetty के खर्चे को देखकर Sajid Nadiadwala, Sanki को बनाने पर दोबारा विचार कर रहे हैं.

Advertisement
pic
17 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 11:05 AM IST)
Sanki Movie, Sajid Nadiadwala
बीते दिनों साजिद नाडियाडवाला ने अहान शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर कर 'सनकी' की अनाउंसमेंट की थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Sunil Shetty के बेटे Ahan Shetty को लेकर Sajid Nadiadwala एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसका नाम होगा Sanki. बीते दिनों नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस की तरफ से फिल्म की अनाउंसमेंट भी की गई थी. मगर इसके प्रोडक्शन पर कई दिनों से कोई अपडेट नहीं आया. 16 जुलाई को एक न्यूज़ पोर्टल ने खबर छापी कि अहान शेट्टी के खर्चे को देखकर साजिद नाडियाडवाला सनकी को बनाने पर फिर से विचार कर रहे हैं. जब ये खबर फैली तो साजिद ने पोर्टल की क्लास लगा दी और फिल्म के प्रोडक्शन को लेकर अपडेट दिया.

दरअसल. बॉलीवुड हंगामा ने बीते दिनों एक रिपोर्ट छापी. जिसमें लिखा कि साजिद, अहान शेट्टी के entourage cost को देखकर बहुत हैरान हैं. entourage cost मतलब किसी भी एक्टर के साथ चलने वाली उनकी टीम. जिसमें  हेयर, मेकअप आर्टिस्ट, स्टाइलिस्ट, ड्राइवर, शेफ, ट्रेनर और स्पॉट बॉय शामिल होते हैं. हंगामा की रिपोर्ट में लिखा गया कि इन सभी के खर्चों को देखकर साजिद 'सनकी' बनाने के अपने इरादे पर दोबारा विचार कर रहे हैं.

ये खबर जब साजिद नाडियाडवाला तक पहुंची तो उन्होंने इसकी सच्चाई बता दी. नाडियाडावाला प्रोडक्शन की तरफ से इस खबर को शेयर करते हुए कहा गया,

''हम 18 अगस्त को 'सनकी' पर काम शुरू करने जा रहे हैं. हम सारे मीडिया हाउसेस से ये रिक्वेस्ट करते हैं ऐसी अफवाहों से बचें और न्यूज़ छापने से पहले एक बार हमसे चीज़ों को क्लैरिफाई कर लें.''

प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किए गए इस पोस्ट के बाद ये तो साफ है कि 'सनकी' कहीं से भी डिब्बाबंद नहीं हो रही है. इस फिल्म को एक महीने बाद शुरू किया जाएगा. मूवी में अहान शेट्टी के साथ पूजा हेगड़े भी होंगी. जो साजिद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'हाउसफुल 5' में भी दिखाई देंगी. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 'सनकी' के डिजिटल राइट्स को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने खरीद लिया है.

ख़ैर, साजिद नाडियाडवाला की प्रोड्यूस की हुई पिछली फिल्म 'चंदू चैम्पियन' थी. जिसमें कार्तिक आर्यन नज़र आए थे. पिक्चर को पॉज़िटिव रिस्पॉन्स तो मिला मगर ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाई. फिलहाल साजिद, सलमान खान के साथ 'सिकंदर' पर काम कर रहे हैं. जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसे अगले साल ईद पर रिलीज़ किया जाना है. 

वीडियो: Welcome 3 में अब सुनील शेट्टी वाला रोल करेंगे जैकी श्रॉफ?

Advertisement

Advertisement

()