The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Saif Ali Khan to skip Prabhas starrer Adipurush promotions to avoid controversy?

रामायण पर बनी 'आदिपुरुष' प्रमोट नहीं करेंगे सैफ अली खान, वजह क्या निकली है?

'आदिपुरुष' का प्रमोशन प्रभास करेंगे, सैफ तो कहीं और ही जा रहे!

Advertisement
adipurush, prabhas, saif ali khan,
'आदिपुरुष' के नए पोस्टर पर प्रभास. दूसरी तरफ फिल्म के एक सीन में सैफ अली खान.
pic
श्वेतांक
26 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023, 12:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Prabhas की Adipurush जून में रिलीज़ होने वाली है. मई के पहले हफ्ते से फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन शुरू होगा. बताया जा रहा है कि 'आदिपुरुष' प्रमोट करने की पूरी ज़िम्मेदारी प्रभास और Kriti Sanon के ही कंधों पर रहेगी. Saif Ali Khan फिल्म के प्रमोशन से दूर रहेंगे.

'आदिपुरुष' के टीज़र को बुरी तरह ट्रोल किया गया. व्यूअर्स को लगा कि फिल्म का VFX काफी बच्चों वाला है. मेकर्स ने तय किया कि VFX पर दोबारा काम करेंगे. इसके लिए 100 करोड़ रुपए का बजट अलॉट करने की बात भी कही गई. इसीलिए फिल्म की रिलीज़ डेट जनवरी 2023 से जून में शिफ्ट कर दी गई. पिछले दिनों फिल्म से कुछ फोटोज़ आई थीं. बताया गया कि फिल्म का VFX दुरुस्त कर दिया गया है. पिक्चर की रिलीज़ में डेढ़ महीने का वक्त है. प्लस मामला पैन-इंडिया है. इसलिए मई से 'आदिपुरुष' का प्रमोशन शुरू होगा. सबसे पहले ट्रेलर आएगा.

adipurush
पिछले दिनों यही फोटो रिलीज़ गई. इसमें बताया गया कि टीज़र के बाद vfx में बदलाव किया गया. जो कि आप देख सकते हैं.

ये फिल्म रामायण पर बेस्ड है. इसमें सैफ अली खान, रावण से प्रेरित लंकेश नाम का किरदार निभा रहे हैं. मगर टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लेंगे. क्योंकि मई में वो अपनी फैमिली के साथ वैकेशन पर जा रहे हैं. ऐसे में 'आदिपुरुष' को प्रमोट करने का जिम्मा प्रभास और कृति के मत्थे रहेगा. बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए हल्के-फुल्के प्रमोशन वाला माहौल रखा गया है. ज़्यादा तामझाम नहीं किया जाना है. प्रभास ने फिल्म के प्रमोशन के लिए अपनी डेट्स दे दी हैं.

Embed

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैफ अली खान ने स्ट्रैटेजी के तहत ये फैसला लिया है. वो 'आदिपुरुष' के प्रमोशन में विवादों से बचने के लिए शामिल नहीं होना चाहते. पहले ही टीज़र के आधार पर उनकी भारी ट्रोलिंग हो चुकी है. उनके लुक से लेकर धर्म, हर मसले पर सवाल उठाया जा चुका है. इसलिए उन्होंने 'आदिपुरुष' प्रमोशन के टाइम ही फैमिली के साथ छुट्टी पर जाने का डिसीज़न लिया है.

NTR 30
#NTR30 के सेट पर NTR Jr. के साथ सैफ अली खान.

खैर, 'आदिपुरुष' के बाद सैफ अली खान #NTR 30 में काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म में NTR जूनियर के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल कर रही हैं. इस फिल्म में भी सैफ विलन के रोल में दिखाई देंगे. 18 अप्रैल से उन्होंने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग शुरू की थी. इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि डायरेक्टर कोरताला सिवा ने उन्हें तीन घंटे लंबा नैरेशन दिया था. वो पूरे टाइम उनकी कहानी के साथ इमोशनल तौर पर जुड़े रहे. इसीलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करना चुना. उन्होंने ये भी कहा था #NTR 30 बड़े स्केल की पिक्चर है. वो खुश हैं कि मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म के लिए चुना.

'आदिपुरुष' को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 16 जून को थिएटर्स में लग रही है. 

वीडियो: 'आदिपुरुष' का VFX ठीक करने वाले लड़के कुंवर से लोग पूरी फिल्म का VFX ठीक करने की अपील कर रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()