The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan to play villain in Sandeep Reddy Vanga Spirit

वांगा और प्रभास की 'स्पिरिट' में सनकी विलन बनेंगे सैफ-करीना?

Sandeep Reddy Vanga की Spirit में Prabhas एक पुलिस वाले का रोल प्ले कर सकते हैं.

Advertisement
pic
26 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 04:15 PM IST)
Spirit kareena kapoor khan, saif ali khan
सैफ और करीना पहले भी एक-दूसरे के साथ कई फिल्मों में दिख चुके हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Sandeep Reddy Vanga ने अपने करियर में तीन फिल्में बनाई और छा गए. खासकर Ranbir Kapoor की Animal से. हिंदी पट्टी में इस पिक्चर ने बवंडर मचा दिया. पिक्चर को भले ही पोलराइज़िंग रिव्यूज़ मिले मगर कमाई में इसने झंडे गाड़ दिए. रणबीर के करियर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. जिन लोगों को ये फिल्म पसंद आई उन्हें संदीप की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है. जिसे वो Prabhas के साथ बनाने वाले हैं. नाम होगा Spirit.ताज़ा अपडेट ये है कि इस 'स्पिरिट' में Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan विलन होंगे.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्पिरिट' की कहानी दमदार है. प्रभास जैसे स्टार के सामने किसी दमदार विलन का होना भी बहुत ज़रूरी था. इसलिए सैफ और करीना कपूर को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है. वो मूवी में थोड़े से मूडी और सनकी जैसा रोल करेंगे. ये नेगेटिव रोल होगा. हालांकि एक्टर्स की तरफ से इस रोल को स्वीकार किया गया है या नहीं इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं आई है. मगर इतना तो तय है कि अगर सैफ और करीना 'स्पिरिट' से जुड़ते हैं तो ये एक्साइटमेंट की एक अलग लेयर जैसी हो जाएगी.

हालांकि ना तो वांगा की तरफ से और ना ही सैफ अली खान और करीना कपूर की तरफ से इन खबरों को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी आई है. इसलिए दी लल्लनटॉप इस खबर की पुष्टि नहीं करता. सैफ अली खान इन दिनों अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और ज़्यादातर नेगेटिव शेड्स वाले  रोल ही चुन रहे हैं. तो बहुत संभव है वो 'स्पिरिट' का हिस्सा हों.

उधर करीना कपूर खान के को लेकर भी कई दिनों से खबर आ रही है कि वो साउथ की एक बड़ी फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं. करीना ने खुद एक लाइव चैट के दौरान इस बात पर मुहर लगाई थी. पहले अनुमान लगाया गया कि वो KGF वाले Yash की अगली फिल्म Toxic में दिखाई दे सकती हैं. मगर बाद में पता चला कि उस रोल के लिए नयनतारा को फाइनल किया गया है. ऐसे में साउथ की वो बड़ी फिल्म 'स्पिरिट' भी हो सकती है, जिसका हिस्सा करीना कपूर हों.

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पैन इंडिया फिल्म 'देवरा पार्ट वन' 27 सितंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. इसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर होने वाली हैं. इसके अलावा वो सिद्धार्थ आनंद की Jewel Thief और Race फ्रेंचाइज़ की चौथी किश्त का भी हिस्सा हैं. ऐसे में इतने टाइट शेड्यूल से समय निकालकर 'स्पिरिट' पर वो कैसे काम करते हैं ये देखना होगा.

उधर करीना कपूर खान की अगली फिल्म रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' होने वाली है. जो इस साल दिवाली पर रिलीज़ की जाएगी. करीना की हाल ही में 'बकिंघम मर्डर्स' भी आई थी. हालांकि तमाम फिल्म फेस्टिवल्स में घूमने के बाद भी पिक्चर को उतना बढ़िया रिस्पॉन्स नहीं मिला जितना मेकर्स ने उम्मीद की होगी.

सैफ और करीना अपे करियर में पहले भी कई फिल्में एक साथ कर चुके हैं. जैसे LOC Kargil, Omkara, Tashan, Kurbaan और Agent Vinod. अब 'स्पिरिट' में भी दोनों साथ आते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएंगा.

बहरहाल, 'स्पिरिट' पर अगले साल के काम शुरू होना है. अभी इसके प्री-प्रोडक्शन के काम पर संदीप बिज़ी हैं और प्रभास अभी 'द राजा साब' में बिज़ी हैं. तो इससे फारिग होने के बाद वो संदीप संग 'स्पिरिट' पर पूरी तरह से जुट जाएंगे. 

वीडियो: राजामौली की बजाय संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करना चाह रहे हैं स्टार्स, ऐसा क्यों?

Advertisement

Advertisement

()