The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Saif Ali Khan and Jaydeep Ahlawat finished shooting for last schedule of Jewel Thief The Cinema Show

सैफ अली खान ने 'ज्वेल थीफ' का एक्शन सीक्वेंस शूट किया

Jewel Thief के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग बुडापेस्ट में हुई. इसमें सैफ अली खान और निकिता दत्ता ने एक गाना और एक्शन सीक्वेंस शूट किया गया.

Advertisement
pic
15 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 07:30 PM IST)
saif
फिल्म को रॉबी ग्रेवाल डायरेक्ट कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Kamal Haasan की Indian 2 की कमाई में आई गिरावट, Kalki 2898 AD के डायरेक्टर Nag Ashwin के पोस्ट को लोगों ने Sandeep Reddy Vanga की Animal से क्यों जोड़ दिया? Cinema से जुड़ी ऐसी ही News के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'इंडियन 2' की कमाई में 15 परसेंट की गिरावट

कमल हासन की 'इंडियन 2' 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. बिग बजट पैन इंडिया फिल्म ने पहले दिन तीनों भाषाओं में (तमिल, तेलुगु और हिंदी) 25.6 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन फिल्म ने 18.2 करोड़ रुपए कमाए और तीसरे दिन इसकी कमाई रही 15.35 करोड़ रुपए. फिल्म की डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई हो गई 59.15 करोड़. वहीं इसका ओवरसीज़ कलेक्शन 40 करोड़ रुपए का रहा. 'इंडियन 2' ने तीन दिनों में 109.15 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है.

# वीकेंड  पर भी कमाल नहीं दिखा पाई 'सरफिरा'

अक्षय कुमार की 'सरफिरा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.5 करोड़ की ओपनिंग ली. दूसरे दिन फिल्म की कमाई 4.25 करोड़ रुपये रही. तीसरे दिन यानी पहले संडे को 'सरफिरा' ने सिर्फ 5.1 करोड़ रुपये कमाए. कुल मिलाकर तीन दिनों में फिल्म 11.85 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है.

# नाग अश्विन ने संदीप वांगा पर तंज कस दिया?

नाग अश्विन ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की. जिसमें 'कल्कि' के 1000 करोड़ होने पर खुशी ज़ाहिर की. इस पोस्ट में लिखा था, ''ये माइलस्टोन, ये नंबर, हमारी यंग टीम के लिए ये बहुत बड़ी बात है. फैक्ट ये है कि हमने किसी खून-खराबे, अश्लीलता, आपत्तिजनक और उत्तेजित करने वाली चीज़ों के बिना ये सब हासिल किया है. उन सभी दर्शकों और एक्टर्स का शुक्रिया, जिन्होंने हम पर विश्वास किया और हमारे साथ खड़े रहे.''नाग अश्विन के इसी पोस्ट को लोग संदीप रेड्डी वांगा और 'एनिमल' से जोड़ रहे हैं. लोगों का कहना है कि नाग ने संदीप को सुनाते हुए ये पोस्ट किया है. क्योंकि उनकी फिल्म में काफी एक्शन और खून-खराबा था. हालांकि बात जब ज़्यादा बढ़ने लगी तो नाग ने अपनी ये स्टोरी डिलीट कर दी.

# सैफ ने 'ज्वेल थीफ' का एक्शन सीक्वेंस शूट किया

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड में छपी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की फिल्म 'ज्वेल थीफ' की शूटिंग का लास्ट लेग पूरा हो गया है. इस शेड्यूल में बुडापेस्ट में सैफ और निकिता का एक गाना और एक्शन सीक्वेंस शूट किया गया. अगले महीने मुंबई में शहर और गाड़ियों का पैच शूट होगा. फिल्म को रॉबी ग्रेवाल डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'देवरा' के सेट पर सिक्योरिटी टाइट हुई

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की तेलुगु फिल्म 'देवरा' की शूटिंग चल रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म के सेट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. मिड-डे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले फिल्म का एक इम्पॉर्टेन्ट डायलॉग लीक हो गया था. जिसके बाद मेकर्स ने सेट पर यूनिट मेम्बर्स की संख्या कम कर दी है और फुटेज को भी एनक्रिप्ट करके एडिटिंग के लिए भेजा जा रहा है. फिल्म को कोरताला सिवा डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'द गोट लाइफ' की ओटीटी रिलीज़ डेट आई

पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म 'द गोट लाइफ' 19 जुलाई 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. मलयालम के अलावा ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा और हिंदी में भी अवेलेबल होगी.  फिल्म को ब्लेसी ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: 'पंचायत' वाले दामाद उर्फ आसिफ खान, सैफ-करीना की शादी में वेटर थे?

Advertisement

Advertisement

()