The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • rumors are that all is not well in between allu arjun and pushpa 2 director sukumar know the truth

क्या अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार में लड़ाई हो गई?

Allu Arjun की Pushpa 2 इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है. मगर इसकी किस्मत खराब सी मालूम होती है.

Advertisement
pic
18 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 18 जुलाई 2024, 06:17 PM IST)
Allu Arjun pushpa 2
सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो किसी फ्लाइट में बैठे दिख रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बीते दिनों सोशल मीडिया पर Allu Arjun का एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें अल्लू किसी प्लेन में बैठे दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने अंदाज़ा लगाना शुरू किया कि Pushpa 2 के डायरेक्ट के संग उनकी खटपट हो गई है. इसलिए अल्लू फिल्म की शूटिंग के लिए समय नहीं दे रहे हैं. क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं.

'पुष्पा 2' इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है. मगर इसकी किस्मत खराब सी मालूम होती है. पहले फिल्म 15 अगस्त को आने वाली थी. मगर इसे पोस्टपोन करके 06 दिसंबर कर दिया गया है. वजह फिल्म का पूरा ना होना बताया जा रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि डायरेक्टर सुकुमार फिल्म के कुछ हिस्सों से खुश नहीं है. इसलिए वो इसे री-शूट करना चाहते हैं. उधर फिल्म के एडिटर ने भी बीच में ही पिक्चर से हाथ खींच लिया था. जिसकी वजह से भी पोस्ट प्रोडक्शन में देरी हुई.

फिर कई जगहों पर खबरें चलीं कि इसी बीच अल्लू और सुकुमार के बीच भी अन-बन हो गई. जिसके बाद गुस्से में अल्लू ने अपना 'पुष्पा' वाला लुक हटा लिया. फिल्म की री-शूटिंग को समय ना देकर अल्लू अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर चले गए. फिर खबर आई कि सुकुमार ने भी वेकेशन ले लिया है. जिसके बाद 'पुष्पा 2' पर काम पूरी तरह से ठप्प हो चुका है. अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है. पोर्टल ने जब फिल्म से जुड़े लोगों से बात की तो पता चला कि अल्लू और सुकुमार के बीच कोई अनबन या खटपट नहीं हुई है. दोनों जुलाई के अंत से दोबारा 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू करेंगे.

'पुष्पा 2' की गाड़ी बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. पिछले दिनों खबर आई कि 'पुष्पा 2' टीम से कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग 60 दिनों तक हर हाल में पूरी हो जानी चाहिए. क्योंकि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में भी समय लगने वाला है. ऐसे में अगर शूट लेट हुआ तो पोस्ट प्रोडक्शन का टाइम बढ़ जाएगा. जिस वजह से इसकी रिलीज़ दिसंबर में ना करके आगे खिसकाना पड़ सकता है. जो कि मेकर्स बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे. क्योंकि 500 करोड़ के बजट पर बन रही इस फिल्म को जितना डीले किया जाएगा उतना ही इसका बजट भी बढ़ता जाएगा.

वैसे, 'पुष्पा 2' के आगे खिसकने से बॉलीवुड में तो जबरदस्त हंगामा पहले ही मच गया है, एक रेस शुरू हो गई. इसके खिसकने की खबर के बाद से बॉलीवुड का पूरा समीकरण बिगड़ गया है. कई फिल्मों के रिलीज़ डेट बदले हैं. जिस वजह से कई सारे क्लैश होने वाले हैं.

जैसे इस साल 15 अगस्त या स्वतंत्रता दिवस वाले हफ्ते में तीन फिल्में आ रही हैं. श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा'. इसके अलावा दिवाली पर भी रिलीज़ होने वाली फिल्मों में बदलाव आया है. दिवाली में 'सिघंम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल-भुलैया 3' रिलीज़ होने वाली है.

वीडियो: 'पुष्पा 2' की रिलीज को लेकर टीम पर प्रेशर, 60 दिनों के अंदर पूरी करनी होगी शूटिंग, रिलीज कब?

Advertisement

Advertisement

()