The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • RRR fame NTR Jr. found a place in Variety's oscar 2023 prediction list along with director SS Rajamouli

RRR में अपनी परफॉरमेंस के लिए ऑस्कर जीत सकते हैं NTR जूनियर!

RRR बेस्ट फिल्म का ऑस्कर जीत सकती है. RRR के लिए NTR जूनियर बेस्टर एक्टर का ऑस्कर मिल सकता है. एस.एस. राजामौली बेस्ट डायरेक्टर का अकैडमी अवॉर्ड हथिया सकते हैं. मगर एक पेच है.

Advertisement
pic
17 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 17 अगस्त 2022, 04:53 PM IST)
RRR-NTR jr-oscars2023-rajamouli
फिल्म RRR के एक सीन में NTR जूनियर और रामचरण.
Quick AI Highlights
Click here to view more

RRR बेस्ट फिल्म का ऑस्कर जीत सकती है.  RRR के लिए NTR जूनियर को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिल सकता है. एस.एस. राजामौली बेस्ट डायरेक्टर का अकैडमी अवॉर्ड हथिया सकते हैं.

ये कुछ अनुमान हैं. ऑस्कर सीज़न शुरू होने से पहले तमाम बड़े मीडिया हाउस एक प्रेडिक्शन लिस्ट तैयार करते हैं. इसमें वो ये अनुमान लगाते हैं कि किस फिल्म या आर्टिस्ट को सिनेमा की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिल सकता है. प्रतिष्ठित सिनेमा वेबसाइट Variety ने ऑस्कर 2023 के लिए ऐसी ही एक लिस्ट तैयार की है. इसमें उन्होंने RRR को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड का दावेदार माना है. NTR जूनियर को भीम का रोल करने के लिए बेस्ट एक्टर का कंटेडर बताया गया है. साथ ही S.S. राजमौली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीत सकने वालों की फेहरिस्त में जगह मिली है. 

मगर इसमें एक पेच है. हर प्रेडिक्शन कैटेगरी की एक मुख्य लिस्ट होती है. इसमें उन 30-40 लोगों के नाम शामिल होते हैं, जिनके ऑस्कर जीतने के उम्मीद सबसे ज़्यादा होती है. उसके बाद  All Contenders Listed (Unranked) नाम का एक सेग्मेंट होता है. इसमें हर उस आर्टिस्ट और फिल्म के नाम का ज़िक्र होता है, जो अकैडमी अवॉर्ड जीत सकते हैं. RRR, NTR जूनियर और एस.एस. राजामौली को इसी 'ऑल कंटेडर्स लिस्टेड' सेक्शन में जगह मिली है, मेन लिस्ट में नहीं. 

वेराइटी की प्रेडिक्शन लिस्ट में RRR, NTR जूनियर और एस.एस. राजामौली के नामों का ज़िक्र.

मगर वेराइटी की इस लिस्ट में भी जगह बनाना बड़ी बात है. RRR को तीन अलग-अलग कैटेगरी में दावेदार माना गया. इसके पीछे की वजह है फिल्म को वैश्विक स्तर पर हासिल हुई मक़बूलियत. देश और दुनियाभर में RRR खूब देखी गई. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1200 करोड़ रुपए से ऊपर रहा. मगर नेटफ्लिक्स पर आने के बाद फिल्म ज़्यादा लोगों तक पहुंच पाई. खासकर इंडिया से बाहर. कई हॉलीवुड फिल्मकारों ने ये फिल्म देखी. सोशल मीडिया पर उसकी तारीफ में कसीदे पढ़े. विदेशी फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म के लार्जर दैन लाइफ एक्शन सीक्वेंस और भाईचारे वाले एंगल से ज़्यादा रिलेट किया. कुछ लोगों ने इसे गे लव स्टोरी के तौर पर भी देखा और पसंद किया. अधिकतर लोग फिल्म के इस सीन से काफी प्रभावित हुए-

RRR ओरिजिनली तेलुगु भाषा में बनी फिल्म है. इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़ा और मलयालम भाषाओं में डब करके रिलीज़ किया गया. फिल्म के हर वर्ज़न को हाथों-हाथ लिया गया. क्योंकि 'बाहुबली' के बाद ये राजामौली की अगली फिल्म थी. ये फिल्म अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर बेस्ड थी. ये दो लोग एक ही दौर में पैदा हुए स्वतंत्रता सेनानी थे. मगर इनकी आपस में कभी मुलाकात नहीं हुई. राजामौली ने इसी चीज़ को केंद्र में रखकर फिल्म बना दी. बकौल राजमौली, RRR का बुनियादी आइडिया ये था कि अगर राजू और भीम रियल लाइफ में एक-दूसरे से मिलते, तो क्या होता!

RRR में भीम का किरदार निभाया था NTR जूनियर ने. इस किरदार में उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई. नतीजतन, उन्हें ऑस्कर विनर्स की प्रेडिक्शन लिस्ट में जगह मिली. इनके अलावा फिल्म में राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस, रे स्टीवेंसन और एलिसन डूडी जैसे एक्टर्स ने भी काम किया था. 

वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू: RRR

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()