आसिम रियाज़ की बदतमीज़ी पर भड़के रोहित शेट्टी, बोले- 'सुन ले, वरना उठा के पटक दूंगा'
Khatron Ke Khiladi 14 में Asim Riaz के बड़बोलेपन से नाराज़ हुए Rohit Shetty. शो से भी निकाल दिया.

टीवी रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 14 शुरू हो गया है. इसे Rohit Shetty होस्ट कर रहे हैं. शुरुआत काफी हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ हुआ है. रोहित, शो के कंटेस्टेंट Asim Riaz की बद्तमीज़ी और बड़बोलेपन से नाराज़ हो गए. उन्होंने आसिम को हिदायत दी कि वो चुप हो जाएं, वरना उठाकर पटक दिए जाएंगे. आसिम की इस हरकत की वजह से उन्हें शो से निकाल बाहर किया गया है. आसिम ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को लूजर्स बोल दिया. साथ ही खुद को शो का हीरो बता डाला.
दरअसल, इस पूरे मसले की शुरुआत एक टास्क से शुरू हुई थी. इसमें आसिम को आशीष मेहरोत्रा और नियति फतनानी के साथ झूले पर खड़े होकर एक लटकते तख्ते से झंडे हटाने थे. उन्हें पांच झंडे इकट्ठे करने थे. ये टास्क तीनों लोगों को करना था. लेकिन जो दो कंटेस्टेंट सबसे अच्छा परफॉर्म करेंगे, वो एलिमेशन से बच जाएंगे. इस टास्क को आशीष और नियति ने पूरा किया और आसिम नहीं कर पाए. इस टास्क में फेल होने के बाद आसिम शो की टीम पर आरोप लगाने लगे. उन्होंने कहा,
इसके बाद जब रोहित ने आसिम से उनके बयान के बारे में पूछा, आसिम ने कहा कि ये टास्क करना नामुमकिन है. रोहित ने आसिम को गलत साबित करने के लिए, रिहर्सल का वीडियो दिखाया. जिसमें टीम उस टास्क को सभी सेफ्टी के साथ परफॉर्म कर रही थी. रोहित ने ये भी बताया कि सारे टास्क पहले टीम करती है. वो सभी सेफ्टीज़ का ध्यान रखते हैं, तब कंटेस्टेंट को करने के लिए कहा जाता है.
इस वीडियो को दिखाने के बाद रोहित ने आसिम से पूछा कि अब वो क्या बहाना बनाएंगे. इस पर आसिम ने कहा कि वो वीडियो देखने के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. इतने में रोहित शेट्टी ने गुस्से में आसिम से कहा,
आसिम कुछ देर बाद रोहित के पास जाने लगे. कंटेस्टेंट अभिषेक ने उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया, तब आसिम ने चिल्लाते हुए कहा,
आसिम को शो की टीम ने शांत करने की कोशिश की. लेकिन वो उन लोगों पर भड़क गए और बोले,
आसिम के मुंह से लूज़र्स शब्द सुनते ही अभिषेक भी गु्स्से में आ गए. जिसके बाद आसिम ने उन पर जूते से हमला किया. इसके बाद आसिम ने कहा,
आसिम के बर्ताव को देखते हुए रोहित ने उन्हें शो से निकाल दिया. उनके इस बर्ताव पर रोहित ने कहा,
आसिम रियाज़ ‘बिग बॉस 14’ से चर्चा में आए थे. ये सीज़न सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता. आसिम दूसरे नंबर पर रहे. इस शो में भी दूसरे कंटेस्टेंट्स के प्रति उनका रवैया ऐसा ही था. हालांकि खतरों के खिलाड़ी से निकाले जाने के बाद आसिम के भाई उमर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. आसिम रियाज़ ने अब तक इस मसले पर कुछ नहीं कहा है.
वीडियो: हॉलीवुड जैसी एक्शन फिल्म बनाने को तैयार हैं रोहित शेट्टी? कितने करोड़ लगेंगे खुद बता दिया

.webp?width=60)
