The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Robert Downey Jr charged hefty amount of money to return to the Marvel universe

मार्वल में वापसी के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने ली करोड़ों की फीस, साथ ही एक शर्त भी रखी

उन्होंने ये शर्त रखी कि वो जिन फिल्मों का हिस्सा होंगे, उन्हें 'एवेंजर्स एंडगेम' वाले रूसो ब्रदर्स ही डायरेक्ट करेंगे.

Advertisement
pic
30 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 30 जुलाई 2024, 06:40 PM IST)
russo brothers
रूसो ब्रदर्स को भी 'एवेंजर्स' की आने वाली दोनों फिल्में डायरेक्ट करने के लिए 80 मिलियन डॉलर्स दिए जा रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Marvel में वापसी के लिए Robert Downey Jr ने क्या शर्तें रखी, मुंबई में कहां बन रहा है Ranbir Kapoor की Ramayana का भव्य सेट, Badshah ने यूट्यूब पर कौन सा रिकॉर्ड बना दिया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

1. मार्वल में वापसी के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर की शर्तें

वैरायटी में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर मार्वल में वापसी के लिए 80 मिलियन डॉलर यानी 669 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा की फीस ले रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये शर्त रखी कि वो जिन फिल्मों का हिस्सा होंगे, उन्हें 'एवेंजर्स एंडगेम' वाले रूसो ब्रदर्स ही डायरेक्ट करेंगे. खबरें हैं कि रूसो ब्रदर्स को भी 'एवेंजर्स' की आने वाली दोनों फिल्में डायरेक्ट करने के लिए 80 मिलियन डॉलर्स ही दिए जा रहे हैं.

2. बादशाह के 'काला चश्मा' ने रिकॉर्ड तोड़ा

2016 में आए बादशाह के गाने 'काला चश्मा' ने यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज़ क्रॉस कर दिए हैं. इसके साथ ही बादशाह ऐसा करने वाले पहले भारतीय रैपर बन गए हैं. उन्होंने ये गाना फिल्म 'बार बार देखो' के लिए गाया है. कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर ये गाना फिल्माया गया है.

3. मुंबई में बन रहा है 'रामायण' के 12 सेट  

मिड डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए मुंबई में 12 भव्य सेट बन रहे हैं. इन सेट्स में अयोध्या और मिथिला को रिक्रिएट किया जा रहा है. अगस्त तक ये सेट्स बनकर तैयार हो जाएंगे. इसके बाद फिल्म के अगले शेड्यूल का शूट शुरू होगा. 'रामायण' में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे कलाकार काम कर रहे हैं.

4. जॉन अब्राहम की 'वेदा' को सेंसर बोर्ड ने किया पास

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' को CBFC ने पास कर दिया है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट दे दिया है. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है.

5. 'गोट्स' से ओटीटी डेब्यू करेंगी जैकलीन फर्नांडिस

वेब सीरीज 'गोट्स' से जैकलीन फर्नांडिस और नील नितिन मुकेश अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन ने इस शो के लिए शूट पूरा भी कर लिया है. 'गोट्स' को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है. सीरीज़ को लेकर बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

6. आदित्य-रणवीर की फिल्म का शूट शुरू हुआ  

आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल ने शूट शुरू कर दिया है. फिल्म का पहला शेड्यूल बैंकॉक में शूट हो रहा है. अर्जुन रामपाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की. जिसमें वो क्लीन शेव्ड नज़र आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, "और इसी के साथ शूट शुरू होता है..." इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. 
 

वीडियो: सबसे चहेते Avenger सुपरहीरो Robert Downey Jr बने सबसे बड़े विलेन, जानें Dr. Doom की पूरी कहानी

Advertisement

Advertisement

()