The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rishab Shetty’s Kantara: huge numbers of tickets sold in Karnataka

ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने कर्नाटक में एक और झंडा गाड़ दिया

'कांतारा' ने अभी तक करीब 350 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसके सिर्फ हिंदी वर्जन ने 70 करोड़ रुपए की कमाई की है.

Advertisement
Kantara
कुछ दिनों पहले ही होमबाले फिल्म्स ने अनाउंस किया था कि फिल्म को कर्नाटक में 77 लाख फुलफॉल्स मिल चुका है.
pic
मेघना
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2022, 02:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया से जुड़ी डेली खबरों को एक साथ एक जगह यहां पढ़ सकते हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

# 2023 के दशहरे पर रिलीज़ होगी जूनियर एनटीआर की  NTR30

जूनियर एनटीआर ने कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट की थी. जिसे कोरताला सिवा डायरेक्ट करेंगे. फिल्म का टाइटल फिलहाल नहीं रखा गया है. 

Image embed

इसे NTR30 नाम से बुलाया जा रहा है. रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म को अगले साल दशहरे पर रिलीज़ किया जाएगा.

# 'पुष्पा 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग कहां होगी, पता चल गया

'पुष्पा: द राइस' की सक्सेस के बाद इसके दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो चुका है. ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग बैंकॉक में की जाएगी. जिसके लिए डायरेक्टर सुकुमारन पूरी टीम के साथ बैंकॉक पहुंच चुके हैं. पहले शेड्यूल की शूटिंग 13 नवंबर से शुरू होगी जो आने वाले दो हफ्तों तक चलेगी.

# कर्नाटक में ऋषभ की 'कांतारा' की एक करोड़ टिकटें बिकीं

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' लोगों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है. इसके हिंदी वर्जन को भी ऑडिएंस का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. कुछ दिनों पहले ही होमबाले फिल्म्स ने अनाउंस किया था कि फिल्म को कर्नाटक में 77 लाख फुलफॉल्स मिल चुका है. अब रिपोर्ट्स हैं कि ये आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुँच गया है. ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक में अभी तक 'कांतारा' की एक करोड़ टिकटें बिक चुकी हैं. 

Image embed

फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने ओवरऑल अभी तक करीब 350 करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन ने 70 करोड़ रुपए की कमाई की है.

# 'ऊंचाई' के मेकर्स ने थिएटर ओनर्स से की अजीब रिक्वेस्ट

'ऊंचाई', 11 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया में इसे सिर्फ 500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जा रहा है. मेकर्स ने थिएटर ओनर्स से ये रिक्वेस्ट भी की है कि फिल्म के शोज़ सुबह 11 बजे के बाद का ही रखें. बताया जा रहा है कि राजश्री प्रोडक्शन पुराने मॉडल पर फिल्म को रिलीज़ करना चाहता है. जिसमें फिल्मों को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाता था. फिर ऑडिएंस की डिमांड पर इसके शोज़ और बढ़ाए जाते थे.

# विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का फर्स्ट लुक आया

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. फिल्म का नाम होगा 'द वैक्सीन वॉर'. फिल्म की कास्ट या इसके प्लॉट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. मूवी को अगले साल अगस्त में रिलीज़ किया जाएगा. 

Image embed

हिंदी समेत ये फिल्म 11 भाषाओं में रिलीज़ होगी.

# निखिल अडवाणी की फीमेल ड्रामा फिल्म में वाणी कपूर होंगी

वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था. अब खबर है कि वाणी, निखिल अडवानी की अगली फिल्म में नज़र आ सकती हैं. फिल्म का टाइटल फिलहाल नहीं रखा गया है. ये एक वुमेन सेंट्रिक फिल्म होगी. जिसमें वाणी के साथ चार और एक्ट्रेस होंगी. पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी को 'द इम्पायर' फेम डायरेक्टर मिताक्षरा कुमार डायरेक्ट करेंगी. सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल से ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

# टाइगर की डिमांड के कारण अगली फिल्म पर काम बंद

जुलाई 2022 में करण जौहर ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म अनाउंस की थी. जिसका नाम था 'स्क्रू ढीला'. मगर अब खबर आ रही है कि फिल्म पर काम बंद कर दिया गया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की फीस की वजह से इसपर काम रोक दिया गया है. टाइगर इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपए मांग रहे हैं. जिस वजह से करण जौहर ने फिलहाल फिल्म पर काम रोक दिया है. हालांकि इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: कांतारा के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर की बंंपर कमाई

Advertisement

Advertisement

()