पहले पार्ट से 660 परसेंट ज़्यादा बजट पर बन रही है ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा 2'!
'कांतारा 2', पहली किस्त से 8 गुना बड़ी होेने वाली है.

Rishab Shetty की ब्लॉकबस्टर फिल्म Kantara का प्रीक्वल बन रहा है. यानी 'कांतारा' में जो दिखाया गया, उससे पहले क्या हुआ था, वो Kantara 2 में देखने को मिलेगा. 'कांतारा' की पहली किस्त को मात्र 16 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था. ऋषभ शेट्टी का कहना था कि 16 करोड़ उनके लिए बहुत बड़ा बजट था. क्योंकि उनकी पिछली फिल्म मात्र 4 करोड़ रुपए में बनी थी. मगर खबर आ रही है कि 'कांतारा 2' का बजट पहले पार्ट से 8 गुना ज़्यादा होने वाला है. हालांकि मेकर्स की ओर से इस खबर को अब तक कंफर्म नहीं किया गया.
बॉलीवुड लाइफ नाम के एंटरटेनमेंट पोर्टल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'कांतारा' के लिए 125 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. ऐसा फिल्म के पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए किया गया है. मार्केट में इस समय फ्रैंचाइज़ फिल्मों का ही जलवा है. मसलन, KGF 2, 'गदर 2', OMG 2 बड़ी हिट रहीं. इसलिए 'कांतारा 2' के मेकर्स आश्वस्त हैं कि 'कांतारा 2' बड़े आराम से अपना लागत वसूल लेगी. अगर पहली किस्त से तुलना करें, तो 'कांतारा 2' का बजट 681 परसेंट ज़्यादा है. बताया जा रहा है कि इन दिनों फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है. नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. फिल्म को 2024 में रिलीज़ के लिए तैयार किया जा रहा है. पहली फिल्म की ही तरह प्रीक्वल में भी ऋषभ शेट्टी खुद लीड रोल करेंगे. मगर कहानी अलग होगी. जैसे 'कांतारा' कुंदापुरा नाम के गांव घटी थी. 'कांतारा 2' की कहानी को मैंग्लोर में सेट किया गया है.
अब 'कांतारा 2' की कमाई की बात करते हैं. 16 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से 410 करोड़ रुपए की कमाई की. इसमें 365 करोड़ रुपए देसी टिकट खिड़की से आए थे. इसमें फिल्म के हिंदी वर्ज़न का योगदान 80 करोड़ रुपए रहा था. विदेशी टिकट खिड़की से इस फिल्म ने 44 करोड़ रुपए कलेक्ट किए थे. KGF चैप्टर 2 के बाद ये सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली दूसरी कन्नड़ा फिल्म थी.
'कांतारा 2' में ऋषभ शेट्टी के साथ सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार जैसे एक्टर्स ने काम किया था. इस फिल्म को भी होमबाले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था. ये वही प्रोडक्शन कंपनी है, जिसने KGF 2 पर पैसा लगाया था. अब 'सलार' प्रोड्यूस कर रही है.
वीडियो: ऋषभ शेट्टी ने बताया कौन सी घटना से प्रेरित होकर कांतारा बनाई

