ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' ने यश की 'केजीएफ-1' से बहुत ज़्यादा कमाई कर ली
फिल्म के हिंदी वर्जन ने थिएटर्स में 50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.
.webp?width=210)
एंटरटेनमेंट से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे आज की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं.
# दर्शन की पैन इंडिया फिल्म 'क्रांति' 26 जनवरी को आएगी
कन्नड़ सिनेमा के एक्टर दर्शन की पहली पैन इंडिया फिल्म 'क्रांति' की रिलीज़ डेट आ गई. इसे 26 जनवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा. हरीकृष्ण के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी सरकारी कॉलेजों पर आधारित होगी. मूवी में दर्शन के साथ एक्टर डी. बोस भी नज़र आएंगे.
# 'कांतारा 2' ने यश की 'केजीएफ-1' को पीछे छोड़ दिया
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने यश की 'केजीएफ 1' को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने थिएटर्स में 50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. जबकि 'केजीएफ 1' के हिंदी वर्जन ने सात हफ्तों में कुल 43 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
# टी-सीरीज़ पर लगा 'मिस्टर मम्मी' का कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप
रितेश देशमुख और जेनिलिया देशमुख की नई फिल्म आ रही है. जिसका नाम है 'मिस्टर मम्मी.' कोलकाता के फिल्ममेकर आकाश ने आरोप लगाया है कि टी-सीरीज़ ने उनकी फिल्म 'पेट से' का कॉन्सेप्ट चुराकर फिल्म बनायी है.
आकाश ने अपनी फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है. आकाश ने डिमांड की है कि 'मिस्टर मम्मी' में टी-सीरीज़ उन्हें भी क्रेडिट दे.
#सोशल मीडिया पर अपना पॉडकास्ट शुरू करेंगी मसाबा
डिज़ाइनर और एक्टर मसाबा गुप्ता ने अनाउंस किया है कि वो जल्द ही अपना पॉडकास्ट शुरू करेंगी. उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की. इस पॉडकास्ट में मसाबा किस बारे में बात करेंगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. पॉडकास्ट की रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी.
# रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हुई
टीवी के पॉपुलर शो 'शार्क टैंक इंडिया' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई है. मेकर्स ने इसका एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर किया है. रिपोर्ट्स हैं कि इस सीज़न में अशनीर ग्रोवर और गज़ल अलघ नहीं दिखाई देंगे. फिलहाल शो की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है. मगर बताया जा रहा है कि इसे नंवबर मिड से टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा.
# भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है. ज्योति ने पवन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. आरोप लगाया है कि पवन सिंह ने उन्हें अबॉर्शन करवाने के लिए मजबूर किया. आत्महत्या करने के लिए उकसाया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
वीडियो: कांतारा के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

.webp?width=60)

