The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rishab Shetty's film Kantara to make 1000% profit, second to The Kashmir Files

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' 1000% मुनाफा कमाने वाली है

इसी साल आई 'द कश्मीर फाइल्स' ने अपने डिस्ट्रिब्यूटर्स को 1162% मुनाफा बनाकर दिया था.

Advertisement
kantara box office collection the kashmir files
30 सितंबर को रिलीज़ हुई 'कांतारा' अभी सिनेमाघरों में मज़बूती से चल रही है.
pic
यमन
15 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2022, 04:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिनेमा जगत से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों और अपडेट्स का वन स्टॉप डेस्टिनेशन, द सिनेमा शो:

#1. कार्ति की नई फिल्म ‘जापान’ का फर्स्ट लुक आया

Image embed

कार्ति की नई फिल्म ‘जापान’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हुआ है. उसे देखकर लग रहा है कि कार्ति फिल्म में एक अमीर घराने के लड़के का किरदार निभाएंगे. अनु एमानुएल फिल्म में फीमेल लीड होंगी.

#2. ‘हेरा फेरी 3’ में राजू नहीं बनेंगे कार्तिक आर्यन

खबर आई थी कि ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नज़र आने वाले हैं. कयास लगाया जा रहा था कि वो फिल्म में राजू बनेंगे. लेकिन ऐसा नहीं होने वाला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक फिल्म में अक्षय के किरदार राजू को रिप्लेस नहीं करेंगे. बल्कि वो नया कैरेक्टर निभाने वाले हैं. ये भी सुनने को मिल रहा है कि राजू के किरदार को पूरी तरह हटा दिया जाएगा.

#3. हैरिसन फोर्ड की नई सीरीज़ ‘1923’ का टीज़र ट्रेलर आया

Image embed

हैरिसन फोर्ड और हेलेन मिरन जल्द ही पैरामाउंट प्लस की सीरीज़ 1923 में साथ दिखाई देंगे. ये पैरामाउंट की ही सीरीज़ ‘यलोस्टोन’ की प्रीक्वल होगी. 1923 को पैरामाउंट प्लस पर 19 दिसम्बर को रिलीज़ किया जाएगा. हालांकि इसकी इंडियन रिलीज़ डेट पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है.

#4. 1000% रिटर्न देने वाली है ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ हिंदी बेल्ट में थमने का नाम नहीं ले रही. बताया जा रहा है कि फिल्म का हिंदी वर्ज़न 1000% मुनाफा बनाकर देने वाला है. ‘कांतारा’ का हिंदी वर्ज़न अब तक करीब 76 करोड़ रुपए की कमाई कर चुका है. फिल्म के लिए ब्रेक ईवन था 7.5 करोड़ रुपए का. ब्रेक ईवन वो अमाउंट होता है जितने में फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स खरीदे गए. उससे ऊपर फिल्म जो भी बनाएगी, वो डिस्ट्रिब्यूटर्स का मुनाफा होगा. पर्सेंट के लिहाज़ से ‘कांतारा’ का हिंदी वर्ज़न 913.33% मुनाफा बना चुका है.

जल्द ही फिल्म अपने डिस्ट्रिब्यूटर्स को 1000% रिटर्न देने वाली है. इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 1162% का प्रॉफिट कमाकर दिया था.

#5. करण जौहर की फिल्म RRKPK की रिलीज़ क्यों बढ़ाई गई

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. पहले ये फिल्म फ़रवरी में आने वाली थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक गाने की वजह से फिल्म को दो महीने आगे बढ़ा दिया गया है. फिल्म का एक रोमांटिक गाना यूरोप में शूट होना है. उसे पूरा करने के बाद ही मेकर्स फिल्म को रिलीज़ करने के पक्ष में हैं.

#6. ‘आदिपुरुष’ के टीज़र को 100 मिलियन बार देखा गया

02 अक्टूबर को ‘आदिपुरुष’ का टीज़र रिलीज़ हुआ था. जिसे भले ही बुरी तरह ट्रोल किया गया लेकिन अब इसने अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया. यूट्यूब पर सबसे तेज़ 100 मिलियन व्यूज़ पाने वाला पहला टीज़र बन गया है. इससे पहले ‘KGF चैप्टर 2’ के टीज़र ने ऐसा किया था. जिसे अब तक यूट्यूब पर करीब 266 मिलियन बार देखा जा चुका है.

वीडियो: कांतारा देखकर सेलेब्रिटीज़ ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()