The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rhea Chakraborty is back on screen almost three years in MTV Roadies

रिया चक्रवर्ती ने कमबैक अनाउंस किया, लोग टीवी चैनल को भला-बुरा कहने लगे

रिया कमबैक कर रही हैं. टीवी के फेमस रिएलिटी शो से रिया चक्रवर्ती फिर से पर्दे पर वापसी करेंगी.

Advertisement
Rhea
रिया चक्रवर्ती तीन साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं.
pic
मेघना
10 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023, 05:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रिया चक्रवर्ती. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चर्चा में रहीं. जेल गईं, पुलिस से पूछताछ हुई, एनसीबी ने तलब किया. कई आरोप-प्रत्यारोप भी लगे. कई लोगों ने उनका साथ दिया. कईयों ने उनके खिलाफ लंबे-चौड़े पोस्ट लिखे. इन तीन सालों में वो सोशल मीडिया और लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहीं. लेकिन अब रिया कमबैक कर रही हैं. टीवी के फेमस रिएलिटी शो से रिया चक्रवर्ती फिर से पर्दे पर वापसी करेंगी.

रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. ये एमटीवी के पॉपुलर शो रोडीज़ का टीज़र था. जिसमें रिया बतौर गैंग लीडर जुड़ रही हैं. ट्रेलर में रिया कहती हैं,

Embed

सोमवार की सुबह मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें बताया गया था कि रोडीज़ के 19वें सीज़न में एक नया गैंग लीडर जुड़ेगा. रिया के इस वीडियो पर दो तरह के रिएक्शन्स आने तय थे. एक वो, जिन्हें रिया की वापसी से खुशी है. वो मेकर्स को शुक्रिया कह रहे हैं. रिया का स्वागत कर रहे हैं. उन्हें उनकी हिम्मत के लिए बधाई दे रहे हैं. और दूसरे वो हैं, जो रिया को गालियां दे रहे हैं. वो एमटीवी रोडीज़ शो को ना देखने की धमकी दे रहे हैं. कुछ कह रहे हैं मेकर्स ने कॉन्ट्रोवर्सी करने के लिए ही रिया चक्रवर्ती को कास्ट किया है. एक ने ये भी कहा कि इस बार वो रोडीज़ के लिए बहुत एक्साइटेड था लेकिन रिया को देखकर मूड खराब हो गया.

रिया चक्रवर्ती के अलावा सीज़न के दो और गैंग लीडर्स में एक प्रिंस नरूला हैं और दूसरे गौतम गुलाटी. शो के ऑडिशंस 13 अप्रैल से चंडीगढ़ में शूट किए जाने हैं. इसके बाद दिल्ली, इंदौर और पुणे में इसके ऑडिशंस होंगे.

Embed

जब रिया चक्रवर्ती से उनके इस कमबैक पर बात की गई तो उन्होंने कहा,

Embed

रिया के साथ प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी का भी प्रोमो वीडियो आ गया है. 

वीडियो: शाहरुख-सलमान की Tiger Vs Pathaan को बड़ा बनाने में YRF कोई कसर नहीं छोड़ रहा

Advertisement

Advertisement

()