The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Retired Army Officer point out mistake in Akshay Kumar's Gorkha poster

अक्षय की 'गोरखा' के पोस्टर में रिटायर्ड मेजर ने करारी ग़लती पकड़ ली

मूवी में अक्षय मेजर ईयान कार्डोजो का रोल प्ले करेंगे.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
मेघना
18 अक्तूबर 2021 (Updated: 18 अक्तूबर 2021, 11:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सिनेमा की छोटी-बड़ी खबरों को जानना हो तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. दी सिनेमा शो पर आज पढ़िए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स अगले साल कब होने हैं? अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'गोरखा' के पोस्टर में रिटायर्ड मेजर ने क्या गलती निकाल दी है? साथ ही पढ़िए अर्चना पूरन सिंह ने 'कॉमेडी सर्कस' के एडिटर्स को लेकर क्या बातें कही हैं? आज की खबरें आप नीचे पढ़ सकते हैं. 1. वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्म 'द बैटमैन' का ट्रेलर रिलीज़ पहली खबर रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'द बैटमैन' की. जिसका ट्रेलर कल रिलीज़ हो गया है. दो मिनट 39 सेकेंड के इस ट्रेलर में कमाल का एक्शन दिख रहा है. रॉबर्ट पैटिनसन को बैटमैन के रोल में खूब पसंद किया जा रहा है. ट्रेलर में उनके अलावा ज़ोई कारविट्ज़, पॉल डानो और कॉलिन फारेल दिखाई दे रहे हैं. ज़ोई कारविट्ज़ मूवी में कैटवुमेन का रोल प्ले करेंगी.

मैट रीव्स की ये फिल्म 4 मार्च 2022 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. 2. 09 जनवरी को होगा फेमस गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स द हॉलीवुड फॉरेन प्रेस असोसिएशन यानी HFPA ने साल 2022 में होने वाले 79वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट कर दी है. ये शो 9 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. इस शो के लिए मूवी और टीवी शोज़ की एंट्री 15 नवंबर से शुरू होगी. वहीं फाइनल नॉमिनेशन 13 दिसंबर को अनाउंस किया जाएगा. इसी साल HFPA का नाम कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहा था.
Golden Globes 2

लॉस एजेंलस टाइम्स के एक रिपोर्टर ने आरोप लगाया था कि ऑर्गनाइज़ेशन के 87 मेंबर्स में किसी भी ब्लैक जर्नलिस्ट को जगह नहीं मिली थी. इन आरोपों के बाद HFPA के लॉन्ग टाइम टेलीकास्ट पार्टनर NBC ने अनाउंस किया कि अगले साल होने वाले गोल्डेन ग्लोब अवॉर्ड्स को वो ऑन एयर नहीं करेंगे. 3. सिद्धार्थ -शहनाज़ के म्यूज़िक वीडियो का नया पोस्टर रिलीज़ म्यूज़िक लेबल सारेगामा ने कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ और शहनाज़ गिल के म्यूज़िक वीडियो 'अधूरा' को लॉन्च करने की अनाउंसमेंट की थी. इस म्यूज़िक वीडियो का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है. सिंगर श्रेया घोषाल ने इसे अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया. श्रेया इस गाने में लेट एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देंगी.
साथ ही इसमें अनफिनिश्ड सॉन्ग की कुछ फुटेज भी दिखाई जाएगी. पोस्टर में सिद्धार्थ और शहनाज़ दोनों दिखाई दे रहे हैं. जिसे देखने के बाद 'सिडनाज़' फैन्स काफी इमोशनल हो गए हैं. ये गाना 21 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा.
4. कपिल ने बताया क्यों ऑफ एयर हुआ था 'द कपिल शर्मा शो'
इस साल की शुरुआत में कपिल शर्मा की कुछ फोटोज़ और वीडियो वायरल हुए थे. जिसमें कपिल, व्हील चेयर पर बैठे दिख रहे थे. कपिल ने बताया था कि जिम में उन्हें बैक इंजरी हो गई थी. अब रिसेंटली एक वीडियो में उन्होंने बताया कि उसी स्पाइनल इंजरी की वजह से उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' को ऑफ एयर करना पड़ा था. कपिल ने बताया कि उन्हें साल 2015 में एक बार बैक पेन हुआ था. उस समय वो यूएसए में थे. वहां उन्होंने इसका इलाज करवाया. मगर इस साल जनवरी में फिर से उन्हें ये दर्द उठा था.



 

 

 

View this post on Instagram


A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वर्ल्ड स्पाइन डे के मौके पर कपिल ने कहा, ''मुझे 2015 में फर्स्ट टाइम बैकपेन हुआ था. उस समय मैं बाहर था. उस टाइम चीज़े सही हो गई थीं. मगर स्पाइन में प्रॉब्लम अभी तक थी. जिसका दर्द इस साल जनवरी में फिर से उठा था. जिसके कारण मुझे मेरा शो भी ऑफ एयर करना पड़ा था.'' कपिल का कॉमेडी शो इस साल फरवरी में बंद हुआ था. जिसे दोबारा अगस्त में शुरू किया गया. 5. जब जूही चावला-आमिर खान को टैक्सी ड्राइवरों ने भगा दिया जूही चावला और आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' को लोगों ने खूब पसंद किया. इसी फिल्म से आमिर और जूही को खूब पॉपुलैरिटी भी मिली. मगर जूही चावला ने बताया कि फिल्म रिलीज़ से पहले टैक्सी ड्राइवर्स ने मूवी के पोस्टर्स को टैक्सी पर लगाने से मना कर दिया था. 'द कपिल शर्मा शो' पर बतौर गेस्ट आईं जूही ने बताया, ''मुझे याद है जब हमारी फिल्म रिलीज़ होने वाली थी तो कोई हमे नहीं जानता था. उस समय टैक्सियों पर फिल्म के पोस्टर लगवाना बहुत आम सी बात थी. हमारी बिल्डिंग के नीचे भी टैक्सियों की लंबी लाइन थी. हम उन टैक्सी ड्राइवर्स के पास गए और उनसे गाड़ी पर पोस्टर लगाने की रिक्वेस्ट की. उन्होंने पोस्टर में फोटो देखकर पूछा ये लड़का कौन है? मैंने बताया हीरो है आमिर खान. फिर मेरी फोटो देखकर बोले ये कौन है. मैंने बताया ये मैं हूं.''

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

टैक्सी ड्राइवर के सलूक के बारे में ज़िक्र करते हुए जूही ने बताया, ''उन्होंने हमारे पोस्टर लगाने से मना कर दिया. हमें वहां से भगा भी दिया. मगर कुछ अच्छे ड्राइवर्स भी थे जिन्होंने पोस्टर अपनी टैक्सी पर लगवा लिए.'' जूही ने बताया कि उन दिनों फिल्म रिलीज़ के बाद आमिर और वो थिएटर के बाहर खड़े होकर ये देखने की कोशिश करते थे कि लोगों को फिल्म पसंद आई भी या नहीं.
6. अर्चना पूरन सिंह ने बताया, उनकी हंसी के पीछे एडिटर्स का हाथ
अब बात अर्चना पूरन सिंह की. जिन्हें फिल्मों के अलावा उनके ठहाकों के लिए जाना जाता है. सोनी चैनल पर आने वाला शो 'कॉमेडी सर्कस' रहा हो या 'द कपिल शर्मा शो'. अर्चना की हंसी लोगों के बीच पॉपुलर रही है. रिसेंटली अर्चना ने बताया कि वीडियो एडिटर्स उनकी हंसी को इस तरह एडिट कर देते थे कि ऐसा लगता था अर्चना हर चीज़ पर बस हंसे ही जा रही हैं. अक्सर अर्चना पर ये तंज भी कसा जाता है कि वो शो पर सिवाय हंसने के और कुछ नहीं करतीं. अर्चना ने इसी का जवाब दिया है. अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, ''कॉमेडी सर्कस की टीम, एपिसोड्स को इस तरह एडिट करती थी कि मेरी हंसी हर एक्ट पर आए. कई बार तो उस जगह पर भी मेरी हंसी को लगाया जाता था जहां एक्चुली में मैं हंसी भी नहीं थी. ये गलत है क्योंकि इससे एक ऐसी इमेज बन गई कि मैं बोरिंग जोक पर भी हंसती हूं. मगर सच्चाई ये नहीं है. मैं मेकर्स के खिलाफ नहीं हूं मगर दुखी हूं कि एडिटिंग टीम इस बात को लेकर केयरफुल नहीं थी.''



न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अर्चना ने कहा, ''घंटो एक सीट पर बैठकर किसी एक्ट को जज करना आसान काम नहीं. आपने नोटिस किया हो तो कपिल के शो पर भी मैं हर समय नहीं हंसती हूं. मगर लोगों के दिमाग में मेरा इम्प्रेशन 'कॉमेडी सर्कस' वाला ही है. मुझे अभी भी यही सुनना पड़ता है कि अर्चना जी शो पर सिर्फ हंसती ही रहती हैं.'' खैर, ये कहना गलत नहीं होगा कि कपिल का शो अर्चना की हंसी के बिना अब फीका सा लगता है. सेट से अक्सर वो अपने और टीम के लोगों के बीटीएस यानी बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर करती रहती हैं. जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. 7. अफसर के 'गोरखा' पोस्टर में निकाली गलती पर अक्षय की सफाई अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोरखा' की अनाउंसमेंट कर दी है. मूवी में अक्षय मेजर ईयान कार्डोजो का रोल प्ले करेंगे. फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया. इस पोस्टर में अक्षय हाथ में एक धारदार तलवार लिए नज़र आ रहे हैं. इसी पोस्टर पर एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने गलती खोज निकाली है. ऑफिसर मानिक एम. जॉली ने अक्षय को टैग करते हुए लिखा, ''डियर अक्षय कुमार, एक एक्स गोरखा ऑफिसर होने के नाते ये फिल्म बनाने के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मगर इसकी डिटेल्स बहुत महत्व रखती हैं. प्लीज़ सही खुखरी का इस्तेमाल कीजिए जिसकी दूसरी तरफ धार होती है. ये तलवार नहीं है. खुखरी अंदर की तरफ झुकी होती है.'' इस बात का जवाब देते हुए अक्षय ने लिखा, ''डियर मेजर जॉली. गलती बताने के लिए शुक्रिया. हम फिल्मिंग के दौरान पूरी सावधानी रखेंगे. मुझे 'गोरखा' फिल्म बनाने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. हम किसी भी ऐसे सुझाव की सराहना करते हैं, जिससे फिल्म को असल दिखाने में मदद मिलेगी.'' वैसे अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर भी बीते दिनों कुछ ऐसी ही खबर सामने आई थी. जिसमें एक पुलिस ऑफिसर ने 'सूर्यवंशी' की शूटिंग के दौरान खींची गई फोटो में गलती निकाल दी थी. अक्षय ने वहां भी अपनी सफाई दी थी.
ये थीं आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना शाम छह बजे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.

Advertisement

Advertisement

()