ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए इन 6 बड़ी कंपनियों ने शानदार पहल की है, रिलायंस भी है शामिल
इस बुरे दौर में कहीं से तो कोई अच्छी खबर मिली है.
Advertisement

कोरोना की दूसरी लहर में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग कई गुना बढ़ गई. लोग इसके लिए दर-दर भटके. हालांकि ऑक्सीजन को सही तरह से मैनेज करने की बात पिछले साल ही खास कमेटी ने कही थी.
फोटो- PTI
देश में कोरोना महामारी पैर पसारकर बैठ गयी है. राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी 19 अप्रैल की रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है. देश के कई राज्यों में भी लॉकडाउन जैसे ही आसार हैं. रोज़ाना कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में कोरोना के इलाज के लिए ऑक्सीजन की किल्लत भी हो रही है. ना जाने कितने लोगों ने ऑक्सीजन ना होने की वजह से जान गंवा दी. इसी समस्या को देखते हुए अब कुछ निजी और सरकारी कंपनियां आगे आई हैं. उन्होंने कोविड मरीज़ो के इलाज के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू करने का फैसला किया है. आइए हम आपको कुछ ऐसी ही कंपनियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने ये पहल की है.

.webp?width=60)

