The Lallantop
Advertisement

''25 लीटर दूध से नहाने और गुलाब पर सोने को बोला, तो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से निकाल दिया''

रवि किशन ने बताया मुंबई आकर सुपरस्टार बन गए थे. इसलिए 'पगला' गए थे.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 2 अप्रैल 2023, 05:32 PM IST)
ravi kishan, anurag kashyap, gangs of wassepur,
एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान रवि किशन और अनुराग कश्यप.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ravi Kishan इन दिनों IPL 2023 में भोजपुरी कमेंट्री कर रहे हैं. मगर पेशे से नेता और अभिनेता हैं. हाल ही में वो 'आप की अदालत' नाम के शो पर पहुंचे थे. यहां रवि किशन ने बताया कि उन्हें Gangs of Wasseypur में काम करने का मौका मिला था. मगर रवि की डिमांड थी कि वो 25 लीटर दूध से नहाएंगे और गुलाब की पंखुड़ियों पर सोएंगे. Anurag Kashyap ने कहा कि ये तो नहीं हो पाए. इसलिए उन्होंने रवि की बजाय किसी और को फिल्म में कास्ट कर लिया.

रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं. कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुके है. 'आप की अदालत' में उनसे पूछा गया कि क्या वाकई उन्होंने दूध से नहाने और गुलाब की पंखुड़ियों पर सोने की बात कही थी, या वो अफवाहें थीं. इस पर रवि किशन ने कहा-

''मैं दूध से नहाता था और गुलाब की पंखुड़ियों पे सोता था. मुझे ऐसा लगता था कि मैं एक्टर हूं. और ये सब बहुत ज़रूरी है. लोग जब आपको अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो की फिल्में दिखाने लगते हैं. और बोलते हैं कि ये एक्टर्स ऐसा करते थे. तुम भी करो. 'गॉडफादर' 500 बार दिखा दिए. और मैं देसी ब्रीड का कलाकार. खैर, ये सब नाटक किए थे. इससे माहौल बनता है. मुझे लगता था कि मैं दूध से नहाकर जाऊंगा, तो ये चर्चा रहेगी कि ये दूध से नहाता है.''

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ वाली कहानी पर रवि कहते हैं-

'''गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म में हमें नहीं लिए. बोले, कौन लाएगा रोज़ 25 लीटर दूध और कौन नहलाएगा. इससे अच्छा पिक्चर में नहीं लेते हैं. मेरा नुकसान भी हुआ. फिर ये सब छोड़ दिए. अचानक जब आप फकीरियत से आते हैं और कुछ पा लेते हैं. ये चकाचौंध और बंबई मायानगरी बहुत बड़ी है. आपको पगलाने में टाइम नहीं लगता. बंबई तुरंत पागल बना सकती है आपको. हर जगह से पैसे बरस रहे हं. जहां जा रहे हैं लोग फोटो ले रहे हैं. मैं अभी-अभी सुपरस्टार बना था. थोड़ा पगला गया था.''

हालांकि बाद में अनुराग कश्यप और रवि किशन ने फिल्म ‘मुक्काबाज़’ पर साथ काम किया. रवि की आखिरी हिंदी फिल्म थी जॉन अब्राहम स्टारर 'बटला हाउस'. उसके बाद से वो 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' जैसी तेलुगु फिल्म में काम कर चुके हैं. उनकी तीन कन्नड़ा फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं. उन्होंने 2022 में आई नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'खाकी- द बिहार चैप्टर' में भी काम किया था. वो उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोक सभा सीट से सांसद हैं.  

वीडियो: मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच अदावत की असली कहानी

Advertisement

Advertisement

()