रवीना टंडन ने बताया, फिल्मों में रेप सीन्स वो सिर्फ एक शर्त पर करती थीं
रवीना ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री वाले एरोगेंट बोलते थे क्योंकि वो स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनती थीं. न ही किसिंग सीन्स करती थीं.
.webp?width=210)
Raveena Tandon ने बताया है कि उन्हें अपने दौर की सबसे एरोगेंट हीरोइन्स में गिना जाता था. क्योंकि वो मेकर्स की कही हर बात नहीं मानती थीं. अपना कंफर्ट चुनती थीं. बकौल रवीना, उन्होंने शुरू में ही ये क्लियर कर दिया था कि वो फिल्मों में स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनेंगी. न ही ऑनस्क्रीन किसिंग सीन करेंगी. फूहड़ डांस स्टेप्स करने से भी वो साफ इन्कार कर देती थीं. कहने का मतलब है कि किसी फिल्म में काम करने की उनकी तमाम शर्तें होती थीं. हालिया इंटरव्यू में रवीना ने बताया कि उनकी रेप सीन्स को लेकर भी एक शर्त हुआ करती थी. वो ये कि इन सीन्स में उनके कपड़े नहीं फटने चाहिए.
रवीना टंडन ने ANI को दिए हालिया इंटरव्यू में इन सभी मसलों पर बात की. रवीना ने कहा-
रवीना बताती हैं कि उन्होंने इन्हीं शर्तों की वजह से कई बड़ी फिल्में छोड़ दीं. उन्होंने बताया-
रवीना इन दिनों लगातार इंटरव्यूज़ में 90 के दशक की फिल्म इंडस्ट्री की बातें बता रही हैं. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में हीरोइनों को बॉडी शेम किया जाता था. हीरो जो कह देते थे, वो पत्थर की लकीर हो जाती थी. हीरोइन्स की बात पर रवीना ने कहा कि औरत ही औरत की दुश्मन थी. क्योंकि वही लोग एक-दूसरे को कमतर बताती थीं. कैरेक्टर पर उंगली उठाती थीं. बॉडी शेम करती थीं. ताकि दूसरी हीरोइन्स को नीचा दिखा सकें. रवीना के मुताबिक उस दौर में जर्नलिज़्म का स्तर भी काफी नीचे गिर गया था. यही वजह रही कि अनिल थडानी से शादी के बाद रवीना ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली.
रवीना टंडन आखिरी बार KGF 2 में दिखाई थीं. इसके अलावा उनकी डेब्यू वेब सीरीज़ 'आरण्यक' भी चर्चा में रही. आने वाले दिनों में रवीना, संजय दत्त के साथ 'घुड़चढ़ी' नाम की फिल्म में काम कर रही हैं. इसके अलावा वो अरबाज़ खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'पटना शुक्ला' में भी काम कर रही हैं. फिर 'आरण्यक' सीज़न 2 भी बननी है.
वीडियो: कारगिल वॉर में 'माधुरी' मांगने वाली पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना ने 'रवीना टंडन' लिखकर जवाब दिया

.webp?width=60)

