The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Raveena Tandon reveals Govinda used to come late on set and she used to sleep

जब गोविंदा सेट पर पांच घंटे लेट आते और रवीना टंडन को अपनी 'ब्यूटी स्लीप' पूरी करनी पड़ती!

रवीना ने कहा कि लेट आकर भी गोविंदा समय पर शूट पूरा कर देते थे.

Advertisement
govind raveena tandon movies
पहले भी कई एक्टर्स इस बात की शिकायत कर चुके हैं कि गोविंदा सेट पर लेट आते थे. फोटो - इंस्टाग्राम
pic
यमन
20 मई 2023 (अपडेटेड: 20 मई 2023, 06:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Raveena Tandon और Govinda ने साथ मिलकर कई सफल फिल्मों में काम किया. ‘अंखियों से गोली मारे’, ‘दूल्हे राजा’ और ‘आंटी नंबर 1’ उन्हीं में से हैं. हाल ही में रवीना टंडन ने गोविंदा के बारे में बात की. बताया कि शूटिंग के वक्त गोविंदा हमेशा लेट आते. लेकिन उन्हें इस बात से कोई शिकायत नहीं होती थी. क्योंकि इस दौरान वो अपनी नींद पूरी कर लिया करती. 

रवीना ने ETimes से बात करते हुए कहा कि वो हमेशा टाइम पर शूटिंग के लिए पहुंचा करती थी. आगे कहा,

Image embed

फिल्म ‘दूल्हे राजा’ में गोविंदा और रवीना टंडन. फोटो - Cinestaan 

रवीना बताती हैं कि गोविंदा के लेट आने की वजह से पूरा शेड्यूल खिसक जाता था. लेकिन उन्हें इस बात से कोई शिकायत नहीं थी. वो कहती हैं कि गोविंदा अपने काम को लेकर बहुत तत्पर रहा करते थे. वो एक दिन का का काम एक घंटे में पूरा कर लेते थे. रवीना कहती हैं कि इसी वजह से प्रोड्यूसर्स को भी गोविंदा के लेट आने से कोई दिक्कत नहीं होती थी. उन्हें पता होता था कि गोविंदा की फिल्म हिट होनी ही हैं. 

बता दें कि बीते साल मनीष पॉल ने भी अपने पॉडकास्ट में गोविंदा से ये सवाल किया था. कि लोग उनके लेट आने से नाराज़ रहा करते थे. गोविंदा ने कहा कि जब वो अपने करियर के टॉप पर थे तब किसी ने इस बात की शिकायत नहीं की. लेकिन उनका सितारा ढल जाने के बाद सब ये चीज़ पॉइंट आउट कर रहे हैं.  

     
 

वीडियो: अक्षय कुमार, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी स्टारर मोहरा की शूटिंग के अनसुने किस्से

Advertisement

Advertisement

()