The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh will replace Vicky Kaushal in The Immortal Ashwatthama directed by Uri director Aditya dhar

बिग बजट फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में विकी कौशल की जगह लेंगे रणवीर सिंह!

इस पिक्चर के रिसर्च और रेकी में ही 30 करोड़ खर्च हो गए थे.

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023, 06:35 PM IST)
ranveer singh replaces vicky kaushal in the immortal aswatthama
फिल्म में सारा को समांथा ने रिप्लेस किया है
Quick AI Highlights
Click here to view more

2020 में एक मायथोलॉजिकल पिक्चर अनाउंस हुई थी, नाम था The Immortal Ashwatthama. फिल्म में विकी कौशल और सारा अली खान काम करने वाले थे. कुछ कारणों से पिक्चर शेल्व हो गई. सितंबर 2022 में फिल्म दोबारा शुरू होने की खबर आई. कहा गया, सारा की जगह समांथा को कास्ट किया गया. अब खबर है कि विकी कौशल को भी रणवीर सिंह रिप्लेस कर सकते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अब विकी कौशल की जगह 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में लीड रोल रणवीर सिंह निभाएंगे. कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विकी अब प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगे. इस वजह से रणवीर के लिए मौका बना है. हालांकि अभी बातचीत चल रही है. ऐसा पक्का नहीं कहा जा सकता कि रणवीर फिल्म का हिस्सा बन ही गए हैं. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर रणवीर सिंह से बात कर रहे हैं. ये प्रोजेक्ट इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है. उड़ती-उड़ती खबर ये भी है कि रणवीर ने प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है. पर जब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आ जाता, हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते.  

'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ का पहला पोस्टर

अक्टूबर 2020 में घोषणा हुई कि 'उड़ी- द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम आदित्य धर 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' नाम की मायथोलॉजिकल सुपरहीरो फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म में विकी कौशल और सारा अली खान काम करने वाले थे. फिल्म अनाउंस करने से पहले इसकी प्लानिंग शुरू हो चुकी थी. विकी और सारा फिल्म में एक्शन के लिए इंटरनेशनल टीम से ट्रेनिंग लेना शुरू कर चुके थे. डायरेक्टर आदित्य धर ने शूटिंग लोकेशन्स के लिए रेकी का काम कर लिया था. रिसर्च मटीरियल तैयार हो चुका था. VFX टीम के साथ मीटिंग्स वगैरह हो चुकी थीं. इस सब के लिए प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने 30 करोड़ रुपए खर्च किए थे. बस फिल्म की शूटिंग शुरू होनी बाकी थी.

फिर पैंडेमिक आया. उम्मीद थी कि इसके बाद फिल्म पर काम शुरू होगा. मगर ऐसा संभव नहीं हो पाया. क्योंकि कोविड के बाद रिलीज़ हुई फिल्में एक के बाद एक पिटती चली जा रही थीं. ऐसे में मेकर्स को डर हुआ कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट इस लहर में डूब न जाए. क्योंकि 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को बहुत बड़े बजट पर प्लान किया गया था. नुकसान भी बड़ा होता. फिल्म रोक दी गई. सितंबर 2022 में खबर आई कि ये फिल्म वापस शुरू होने जा रही है. प्रोड्यूसर से लेकर कास्ट बदल चुकी है. पिंकविला ने रिपोर्ट छापी कि 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को अब रॉनी स्क्रूवाला की बजाय जियो स्टूडियोज़ प्रोड्यूस करेगा. इस फिल्म से सारा अली खान बाहर हो गई. उनकी जगह समांथा को कास्ट किया गया. बताया गया कि आदित्य धर ने इस फिल्म के लिए तीन साल तक अथक मेहनत की है. वो इस प्रोजेक्ट के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते. इसलिए जिस बजट पर ये फिल्म प्लान की गई थी, उसे जस का तस रखा गया. हालांकि अब तक ये नहीं बताया गया कि इस फिल्म का प्रोडक्शन कॉस्ट क्या रहने वाला है. 2023 के मिड में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी. पर अब कहा जा रहा है फिल्म साल के अंत तक शुरू होगी. 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को दो भागो में बनाया जाना है. मगर इन दोनों हिस्सों की शूटिंग एक ही साथ कर ली जाएगी. फिल्म कब तक रिलीज़ होगी, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

वीडियो: विक्की कौशल की फिल्म ‘दी इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ का इंतज़ार करने वालों के लिए बुरी खबर है

Advertisement

Advertisement

()