The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh Was Ready to Give 25 Crore Discount During Don 3, But Farhan Akhtar Refused to Budge

'डॉन 3' के बदले रणवीर सिंह पैसे लौटाने और फीस में कटौती को तैयार थे, फिर बैन क्यों?

रणवीर सिंह इस मसले को सुलझाना चाहते थे. मगर फरहान अख्तर ने साफ कह दिया कि वो रणवीर के साथ भविष्य में कभी काम नहीं करेंगे.

Advertisement
pic
27 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:46 PM IST)
farhan akhtar, don 3, ranveer singh,
FWICE ने रणवीर सिंह को तीन बार बुलावा भेजा था, मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Don 3 Controversy पिछले पांच महीनों से सुर्खियों में है. Ranveer Singh के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने पर Farhan Akhtar ने उनसे 45 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था. उनका कहना है कि ये पैसे उन्होंने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में खर्च किए थे. इसलिए रणवीर को इसकी भरपाई करनी होगी. खबर है कि FWICE के नॉन-कोऑपरेशन या बॉयकॉट से दो महीने पहले रणवीर, फरहान को एक बड़ा अमाउंट लौटाना चाहते थे. साथ ही अपनी किसी दूसरी फिल्म की फीस में 25 करोड़ रुपये की छूट भी दे रहे थे. मगर फरहान अड़ गए और मामला हद से ज़्यादा बढ़ गया.

# मार्च में ही सुलझ जाता ‘डॉन 3’ का केस

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मार्च के शुरुआती हफ्ते में रणवीर ने फरहान को एक ऑफर दिया था. ये ऑफर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (PGI) की एक मीटिंग में दिया गया था. फरहान और रणवीर के अलावा तब वहां आमिर खान, साजिद नाडियाडवाला, रितेश सिधवानी और करण जौहर भी मौजूद थे. रणवीर पिछली सभी मुलाकातों में 45 करोड़ रुपये देने से मना करते रहे. लेकिन मार्च की इस मीटिंग में उन्होंने बीच का रास्ता निकाला था.

# रणवीर ने फरहान अख्तर को क्या ऑफर दिया?

रिपोर्ट है कि रणवीर ने तब पूरा तो नहीं मगर फरहान को 10 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव जरूर रखा था. ये पैसे वो 'डॉन 3' के नुकसान के रूप में नहीं बल्कि कर्टसी के तहत दे रहे थे. इसके अलावा उन्होंने फरहान को एक और बड़ा ऑफर दिया था. उन्होंने कहा कि यदि एक्सेल भविष्य में उनके साथ 'डॉन 3' के अलावा कोई और फिल्म बनाना चाहे, तो वो अपनी फीस से 25 करोड़ रुपये का डिस्काउंट देने को तैयार हैं. ताकि दोनों पक्षों के बीच प्रोफेशनल रिश्ता बना रहे. मगर फरहान ने इससे साफ मना कर दिया. कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया था कि उन्होंने फरहान को अपनी अपकमिंग मूवी 'प्रलय' में स्टेक्स देने का वादा किया था. लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी. 

# 25 करोड़ का डिस्काउंट रणवीर को बड़े नुकसान से बचा लेता

वैसे, रणवीर ने 'धुरंधर' के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस ली थी. ऐसे में एकदम से 25 करोड़ छोड़ देने की बात काफी बड़ी है. मगर ये 45 करोड़ देने से तो बेहतर ही है. हालांकि फरहान और रितेश सिधवानी इस ऑफर के लिए तैयार नहीं हुए. उन्होंने साफ़ किया कि वो रणवीर के साथ 'डॉन 3' तो क्या, आगे कोई भी फिल्म नहीं बनाना चाहते. इसलिए रणवीर को उन्हें 45 करोड़ रुपये ही देने होंगे. ज़ाहिर है कि रणवीर इसके लिए तैयार नहीं हुए. इसलिए बात आगे बढ़ी और FWICE के पास जा पहुंची. वहां रणवीर के खिलाफ़ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला सुना दिया गया. इस पर काफी हो-हल्ला मचा. ऐसे में संगठन के एडवाइजर अशोक पंडित ने कहा कि उन्होंने रणवीर पर बैन नहीं लगाया है. बस लोगों को उनके साथ काम न करने का निर्देश दिया है, जो देखा जाए तो एक तरह का बॉयकॉट है. बैन नहीं.

वीडियो: FWICE के बैन पर रणवीर सिंह ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()