The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh talked about deleted scenes of the Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani and request Karan Johar to include in the OTT version

'रॉकी और रानी...' के ये डिलीटेड सीन्स OTT वर्जन में दिखाए जाएंगे!

फिल्म में कुछ एक्स्ट्रा जोड़कर ओटीटी पर उतारने की ये स्ट्रेटजी शाहरुख खान की 'पठान' में भी इस्तेमाल की गई थी.

Advertisement
pic
4 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2023, 01:07 PM IST)
Alia Bhatt
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'कुड़माई' को वीडियो समेत रिलीज़ किया गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में एक गाना बजता है, 'तेरी कुड़माई के दिन आ गए'. इस सीन में रॉकी और रानी की शादी होती दिखाई गई है. गाने का फुल वीडियो 3 अगस्त को रिलीज़ किया गया है. गाने के लॉन्च इवेंट में रणवीर ने करण से रिक्वेस्ट की कि वो फिल्म के कुछ डिलीटेड सीन्स को भी मूवी के ओटीटी वर्जन में जोड़ें.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की टीम ने मुंबई में एक प्रेम कॉन्फ्रेंस रखी. जिसमें फिल्म से जुड़ी, कास्टिंग से जुड़ी और गाने से जुड़ी बातें की. इस इवेंट में फिल्म की कास्ट, क्रू मेंम्बर्स और करण जौहर शामिल थे. इवेंट में रणवीर सिंह ने बताया कि मेकर्स ने फिल्म के कुछ सीन्स में कांट-छांट की थी. कुछ सीन्स को डिलीट किया था. ताकि इसे आइडियल थिएटर ड्यूरेशन पर फिट किया जा सके. करण ने बताया कि वो फिल्म को ट्रिम किए जाने के फैसले से खुश नहीं थे.

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म पहले 3 घंटे 10 मिनट लंबी थी. लेकिन करण जौहर और उनकी टीम ने इससे 22 मिनट काट दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक सीन था जिसमें रॉकी, रानी को बताता है कि ''लव है तो सब है''. फिर 'कुड़माई' गाना भी पिक्चर में जुड़ा हुआ था. इसके अलावा भी कुछ कॉमेडी सीन्स थे, जिन्हें मूवी से हटा दिया गया.

रणवीर सिंह ने इन्हीं सीन्स को वापिस फिल्म में जोड़ने की बात कही. करण जौहर से रिक्वेस्ट करते हुए बोले,

''लोग डिमांड कर रहे हैं की रानी का जो थीम सॉन्ग था और डिलीटेड सीन्स थे, वो दिखाए जाएं.''

करण इस पर रणवीर को रिप्लाई करते हुए बोले,

''देखेंगे.''

करण ने इस बात पर न हां कहा, न ना. कहा जा रहा है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ओटीटी वर्जन में इन डिलीटेड सीन्स को जोड़ा जाएगा.

वैसे फिल्म में कुछ एक्स्ट्रा जोड़कर ओटीटी पर उतारने की ये स्ट्रेटजी शाहरुख खान की 'पठान' में भी इस्तेमाल की गई थी. ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसे देखें. जो जनता एक बार फिल्म देख चुकी है, वो फिर से सिर्फ इन नए सीन्स की वजह से फिल्म देखे.

'पठान' को इस स्ट्रैटजी का फायदा हुआ था. 'रॉकी और रानी...' के मेकर्स इसे भुना पाते हैं या नहीं, ये  देखना होगा. वैसे ओटीटी तो अभी दूर की बात है, 'रॉकी और रानी...' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ही बढ़िया कमाई कर रही है. फिल्म ने सातवें दिन 6.2 करोड़ कमाए. मूवी ने अभी तक 73.37 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय कुमार, पंकज की 'OMG 2' का ट्रेलर देख लोग बोले इसे जनता का प्यार मिलना चाहिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()