The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh Starrer Dhurandhar 2 Scores Biggest Opening Day Collection in Hindi Cinema History

हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन RRR, KGF 2 और 'बाहुबली 2' को धूल चटा दी!

Advertisement
pic
20 मार्च 2026 (अपडेटेड: 20 मार्च 2026, 01:32 PM IST)
dhurandhar 2, ranveer singh,
पहले वीकेंड के लिए 'धुरंधर 2' की 200 करोड़ रुपये की अडवांस बुकिंग हो चुकी है.

Dhurandhar 2 तमाम बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ेगी, इसका अंदाज़ा लोगों को शुरू से था. हुआ भी कुछ ऐसा ही. फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन 200 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. ऐसा कर ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. साथ ही इसने RRR, Baahubali 2, Kalki 2898 AD और KGF 2 के रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया है.

18 मार्च को 'धुरंधर 2' के पेड प्रीमियर शोज़ रखे गए थे. उसे ही ट्रेड की भाषा में डे ज़ीरो कलेक्शन कहते हैं. उस दिन फिल्म ने भारत में 51.60 करोड़ और दुनिया भर में ग्रॉस 73.85 करोड़ रुपये कमाए. 19 मार्च को मूवी ऑफिशियली दुनियाभर में रिलीज़ हो गई है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इस दिन फिल्म ने भारत में नेट 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ग्रॉस आंकड़ों की बात करें तो ये संख्या 121.03 करोड़ रुपये पर पहुंच जाती है. प्रीमियर शोज़ के कलेक्शन को जोड़ें तो फिल्म ने भारत में पहले दिन 172.63 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

गल्फ़ देशों में बैन के बावजूद 'धुरंधर 2' ने ओवरसीज़ मार्केट से 64 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह इसका ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 236.63 करोड़ रुपये पर पहुंच जाता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि फिल्म पहले दिन 150-200 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी. लेकिन रणवीर सिंह की मूवी उन उम्मीदों से भी बढ़कर निकली है.

'धुरंधर 2' अब बॉलीवुड की हाइएस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले शाहरुख खान की 'जवान' ने वर्ल्डवाइड 129 करोड़ और रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने 101 करोड़ रुपये कमाए थे. लेकिन 'धुरंधर 2' ने एक झटके में इन दोनों फिल्मों को पछाड़ दिया है. वो भी कोई दस-बीस नहीं बल्कि 100 करोड़ रुपये से भी अधिक के अंतर से. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने RRR (223 करोड़), 'बाहुबली 2' (214 करोड़), 'कल्कि (174 करोड़) और KGF 2 (159 करोड़) के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया है. मगर इस दौरान ये 'पुष्पा 2' को पछाड़ने से चूक गई. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन 274.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 'धुरंधर 2' सूची में दूसरे नंबर पर आ गई है.

वीडियो: धुरंधर 2 देखने जाएं या न जाएं? इस वीडियो से पता चल जाएगा

Advertisement

Advertisement

()