The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh Starrer Dhurandhar 2 Reportedly Crashes Netflix Pakistan Servers, Trends at No 1 Despite Ban

'धुरंधर 2' के कारण नेटफ्लिक्स पाकिस्तान का सर्वर क्रैश, बैन के बावजूद नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही

पाकिस्तानी क्रिएटर ने कहा कि लोग 'धुरंधर 2' को झूठा बता रहे थे. मगर अब ये फिल्म पाकिस्तान में टॉप पर ट्रेंड कर रही है.

Advertisement
pic
18 मई 2026 (पब्लिश्ड: 05:14 PM IST)
dhurandhar 2, ranveer singh,
'धुरंधर' का पहला पार्ट पिछले 16 हफ्तों से नेटफ्लिक्स पाकिस्तान के टॉप ट्रेंडिंग में है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

OTT पर Ranveer Singh की Dhurandhar 2 को देखने के लिए इंडियंस को अभी इंतज़ार करना पड़ेगा. लेकिन विदेशी ऑडियंस ने 15 मई से ही नेटफ्लिक्स पर इसका लुत्फ़ उठाना शुरू कर दिया है. इनमें यूके, यूएस और कैनडा समेत पाकिस्तान भी शामिल है. वहां भले ही इस फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज़ पर बैन लगा दी गई. मगर नेटफ्लिक्स पर इसे हचककर देखा जा रहा है. दावा तो ये भी है कि इस फिल्म को देखने के चक्कर में नेटफ्लिक्स पाकिस्तान का सर्वर ही क्रैश हो गया.

'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर Dhurandhar: The Revenge (Raw and Andekha) नाम से रिलीज़ हुई है. 15 मई से ही ये फिल्म इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रही. इस बीच पाकिस्तानी कॉन्टेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी का एक बयान इंटरनेट पर वायरल हो गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालते हुए बताया,

"पाकिस्तान में आज ही धुरंधर 2 रिलीज़ हुई और सर्वर क्रैश हो गया. पाकिस्तानी वेट ही कर रहे थे कि कब रात के 12 बजे, नेटफ्लिक्स फिल्म डाले और सब एक साथ मिलकर क्लिक करें.  धुरंधर को लेकर इस तरह का शौक है इधर. अब सच या झूठ- कुछ भी दिखाया गया हो, वो अलग बात है. लेकिन पाकिस्तानी ये देखना चाहते हैं कि फिल्म बनी कैसी है. रणवीर सिंह का कैरेक्टर कैसा है, ये तो सबको पता है. ल्यारी में ऐसा हुआ था या नहीं, वो बाद की बात है."

शख्स ने नेटफ्लिक्स पर फिल्म को प्ले करके भी दिखाया. मगर उसके ऐसा करने पर वीडियो बफर होने लगा. उसने स्पष्ट किया कि ये बफरिंग उसके इंटरनेट कनेक्शन की वजह से नहीं है. क्योंकि घर का वाई-फाई अच्छा चल रहा है. एक अन्य वीडियो में क्रिएटर ने दावा किया कि ‘धुरंधर 2’, 24 घंटे ही भीतर ही पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड करने लग है. वीडियो में उसके पीछे दिख रही नेटफ्लिक्स रैंकिंग में भी ऐसा ही नज़र भी आ रहा था. क्रिएटर ने आगे कहा,

"हम सब पाकिस्तानी तो कह रहे थे कि ये झूठी फिल्म है. फिर ये क्या कर दिया रणवीर सिंह और आदित्य धर ने? लास्ट टाइम पाकिस्तान में इस तरह का क्रेज़ में मनी हाइस्ट और स्क्विड गेम्स के लिए था."

हालांकि इस क्रिएटर ने ये भी दावा किया कि फिल्म को अब तक 200 मिलियन यानी 20 करोड़ पाकिस्तानी देख चुके हैं. मगर ये काफी बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया आंकड़ा है. खासकर ये देखते हुए कि पाकिस्तान की जनसंखा ही 26 करोड़ है. उसमें से भी गिने-चुने लोगों के पास ही नेटफ्लिक्स होगा. जो भी हो, उसने 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए इसे काफी जबरदस्त कहानी बताया. साथ ये भी कहा कि आदित्य धर ने इसे इस तरह लिखा है कि पाकिस्तानियों को भी लग रहा कि हम्ज़ा अली मज़ारी वाकई पाकिस्तान आया था.

जहां तक भारत में 'धुरंधर 2' के OTT रिलीज़ की बात है, ये फिल्म 04 जून को जियो-हॉटस्टार पर डिजीटली प्रीमियर होगी. 05 जून को इसे पूरी तरह रिलीज़ कर दिया जाएगा. हालांकि एक नई अपडेट ये आ रही कि इसे दो हफ्ते बाद यानी 19 जून को नेटफ्लिक्स इंडिया भी रिलीज़ किया जाएगा. लेकिन मेकर्स ने अपनी तरफ से इस बात को कन्फर्म नहीं किया है.

वीडियो: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' देखकर विराट कोहली ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()