'धुरंधर 2' मंडे टेस्ट में सिर्फ पास नहीं हुई, टिकट खिड़की पर तूफान उठा दिया
'धुरंधर 2' की कमाई मात्र 5 दिनों में 800 करोड़ के पार चली गई.

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा दिया है. ये न केवल मंडे टेस्ट में पास हुई, बल्कि पहले सोमवार को सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है. इस तरह मात्र पांच दिनों में इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर डाली है.
आमतौर पर ज्यादातर फिल्में फर्स्ट मंडे तक सुस्त पड़ जाती हैं. चूंकि लोग वीकेंड के बाद कॉलेज-ऑफिस को लौट रहे होते हैं, इसलिए फिल्म की कमाई में गिरावट आ जाती है. 'धुरंधर 2' के केस में भी ये गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने रविवार को भारत में 137.43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में संभावना जताई थी कि ये पहले सोमवार को 60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करेगी. मगर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुतबिक, इसने 5वें दिन भारत में ही नेट 65 करोड़ रुपये छाप दिए.
ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने फर्स्ट मंडे को भारत में 77.79 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये रविवार की तुलना में 44 परसेंट की गिरावट है. फिर भी किसी अन्य फिल्म की तुलना में ये काफ़ी अधिक है. बता दें कि 'धुरंधर' के पहले पार्ट का हाइएस्ट सिंगल डे कलेक्शन 60 करोड़ रुपये रहा था. उसकी तुलना में सेकेंड पार्ट की पहली सोमवार बहुत आगे है. भारत में 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस कुछ ऐसा रहा है,
डे ज़ीरो (पेड प्रिव्यू) - 51.60 करोड़ रुपये
पहला दिन (पहला गुरुवार) - 121.03 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (पहला शुक्रवार) - 96.76 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (पहला शनिवार) - 135.15 करोड़ रुपये
चौथा दिन (पहला रविवार) - 137.43 करोड़ रुपये
पांचवां दिन (पहला सोमवार) - 77.79 करोड़ रुपये
टोटल: 619.76 करोड़ रुपये (ग्रॉस)
'धुरंधर 2' ने पहले सोमवार को ओवरसीज़ मार्केट में करीब 23.4 करोड़ रुपये कमाए हैं. इससे फिल्म का फर्स्ट मंडे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 101.19 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. इस तरह 'धुरंधर 2' पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने लगातार पांच दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है.
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले सोमवार तक भारत में नेट 519.12 करोड़ और ग्रॉस 619.76 करोड़ रुपये कमाए हैं. ओवरसीज़ से इस मूवी ने 225 करोड़ रुपये छापे हैं. इस तरह ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 844.76 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. अबतक इसने आमिर खान की 'पीके' (769 करोड़) और विकी कौशल की 'छावा' (807 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. पहले मंगलवार को ये 'स्त्री 2' और 'कांतारा: चैप्टर 1' का रिकॉर्ड तोड़ देगी. अनुमान है कि 'धुरंधर 2' पहला हफ्ता पूरा होने से पहले ही एक हजार करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लेगी.
वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पर मीम क्यों बन रहे?

.webp?width=60)
