The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh Starrer Dhurandhar 2 Breaks All Advance Booking Records, Heading for a 100 Crore Opening?

'धुरंधर 2' ने अडवांस बुकिंग में तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, लेगी 100 करोड़ की ओपनिंग?

खास बात ये है कि बुकिंग खुलने के 2 घंटों के भीतर ने इसने 4 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए थे.

Advertisement
pic
9 मार्च 2026 (अपडेटेड: 9 मार्च 2026, 01:32 PM IST)
ranveer singh, dhurandhar 2,
'धुरंधर 2' का रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट बताया जा रहा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Dhurandhar 2 ने पेड प्रिव्यू अडवांस बुकिंग में तहलका मचा दिया है. फिल्म की रिलीज़ में अभी डेढ़ हफ्ते से ज़्यादा का समय बाकी है. लेकिन इसने अभी ही 2 लाख से अधिक टिकटें बेच डाली हैं. इस तरह मूवी ने 18 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. ये पेड प्रीमियर अडवांस बुकिंग के मामले में बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. अबतक ये रिकॉर्ड Rajkummar Rao और Shraddha Kapoor की Stree 2 के पास था.

बता दें कि प्रीमियर प्री-सेल, अडवांस बुकिंग से थोड़ा अलग होता है. अडवांस बुकिंग रिलीज़ वाले दिन और पहले वीकेंड की होती है. लेकिन प्रीमियर शो ऑफिशियल रिलीज़ से एक दिन पहले के स्पेशल शोज़ को कहा जाता है. 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसलिए इसके प्रीमियर शोज़ 18 मार्च की शाम को रखे गए हैं. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ हिंदी के अलावा कन्नड़ा, तेलुगु, तमिल और मलयालम प्रीमियर शोज़ में भी खूब टिकट बिक्री कर रही है. हिंदी के 2D और डॉल्बी वर्जन में इसने 12.1 करोड़ रुपये की सेल की है. नॉर्थ बेल्ट में ‘धुरंधर 2’ की टिकटें सामान्य से 30 परसेंट अधिक कीमत पर भी बिक रही हैं.

‘धुरंधर 2’ ने साउथ इंडियन मार्केट में भी प्रीमियर अडवांस बुकिंग में माहौल बनाना शुरू कर दिया है. इसने कन्नड़ा में 203 टिकटें बेचकर 69.5 हजार रुपये कमाए हैं. मलयालम में 338 टिकटों से इसने 96.1 हजार रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. तेलुगु ऑडियंस के बीच फिल्म ने 4196 टिकटें बेचकर 10.1 लाख रुपये कमाए हैं. तमिल वर्जन में इस मूवी ने 7.4 हजार टिकटों पर 10.1 लाख रुपये की सेल की है. सभी वर्जन को मिला दें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने अडवांस प्रीमियर शोज़ बुकिंग में 12.39 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस दौरान इसने 2 लाख से ज्यादा टिकटें बेची हैं. ब्लॉक्ड सीट्स को मिलाकर फिल्म ने अबतक 18.2 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाई कर ली है.

ये काफ़ी बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले प्रीमियर शोज़ में सबसे बड़े सेल 'स्त्री 2' की थी. उसका ओवरऑल ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के आसपास रहा था. मगर 'धुरंधर 2' ने ये आंकड़ा चुटकियों में पार लिया है. फिल्म के प्रीमियर शोज़ की बुकिंग 7 मार्च को ही शुरू हुई है. खास बात ये है कि बुकिंग खुलने के 2 घंटों के भीतर ने इसने 4 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए थे. अभी 9 दिनों तक प्रीमियर शो बुकिंग की ये खिड़की खुली रहेगी. इसलिए ये तय है कि ये आंकड़ा बेतहाशा बढ़ने वाला है. इन नंबर्स को देखने के बाद कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा है कि फिल्म 19 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग लेगी. कई तो ये भी बता रहे कि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर सकती है. 

वीडियो: मिडिल ईस्ट में 'धुरंधर 2' पर लगे बैन से नुकसान नहीं, फायदा होगा!

Advertisement

Advertisement

()