सबसे तेज़ी से एक हज़ार करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई 'धुरंधर 2'
इससे पहले 'पुष्पा 2' को भी एक हजार करोड़ कमाने में सात दिन का समय लगा था.

Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी तोड़-फोड़ मचाई कि बाकी सभी रिकॉर्ड्स फ़ीके पड़ते जा रहे हैं. मूवी ने वर्ल्डवाइड एक हजार करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ऐसा करने में इसे केवल सात दिन का समय लगा है. इस तरह ये सबसे तेजी से हजार करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली मूवी बन चुकी है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने दूसरे बुधवार को भारत में 47.70 करोड़ रुपये कमाए हैं. ग्रॉस कलेक्शन को जोड़ने पर ये आंकड़ा 57.09 करोड़ रुपये पर पहुंच जाता है. फिल्म की अबतक की कमाई कुछ ऐसी है,
डे ज़ीरो (पेड प्रिव्यू) - 51.60 करोड़ रुपये
पहला दिन (पहला गुरुवार) - 121.03 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (पहला शुक्रवार) - 96.76 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (पहला शनिवार) - 135.15 करोड़ रुपये
चौथा दिन (पहला रविवार) - 137.43 करोड़ रुपये
पांचवां दिन (पहला सोमवार) - 77.79 करोड़ रुपये
छठा दिन (पहला मंगलवार) - 67.67 करोड़ रुपये
सातवां दिन (दूसरा बुधवार) - 57.09 करोड़ रुपये
टोटल: 744.58 करोड़ रुपये (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)
'धुरंधर 2' ने भारत में ग्रॉस 744.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. सातवें दिन फिल्म ने ओवरसीज़ मार्केट यानी विदेशों में 30.41 करोड़ रुपये छापे हैं. इस तरह फिल्म का टोटल ओवरसीज़ कलेक्शन 261.92 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. इसे भारत में कमाए 744.58 करोड़ से जोड़ दें तो ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1006.50 करोड़ रुपये को पार कर गया है.
किसी फिल्म का एक हजार करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन करना भी बहुत बड़ी बात होती है. लेकिन 'धुरंधर 2' ने हफ्ते भर में ही इस आंकड़े को छू लिया है. फिल्म के पहले पार्ट को यहां तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था. उसके मुकाबले दूसरा पार्ट तो मानो हवा से बातें कर रहा है. खास बात ये है कि ये हजार करोड़ी क्लब में सबसे तेजी से शामिल होने वाली फिल्म बन गई है. वैसे, 'पुष्पा 2' को भी हजार करोड़ कमाने में सात दिन का समय लगा था. तो आप कह सकते हैं कि 'धुरंधर 2' ने उसकी बराबरी कर ली है. इन दोनों फिल्मों के बाद 'बाहुबली 2' का नंबर आता है. उसे इतने पैसे कमाने में 10 दिन का समय लगा था. वहीं KGF 2 को 16, RRR को 17 और 'जवान' को करीब 18 दिन का समय लगा था.
वीडियो: धुरंधर 2 सोमवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है

.webp?width=60)
