The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh Starrer Dhurandhar 2 Beats Toxic by 800 Percent in US Advance Booking Sales

'धुरंधर 2' ने यूएस अडवांस बुकिंग में 'टॉक्सिक' से 800 परसेंट ज्यादा कमाई कर डाली!

यश की मूवी ने खबर लिखे जाने तक मात्र 189 टिकटें बेची हैं.

Advertisement
yash, toxic, ranveer singh, dhurandhar 2,
राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के क्लैश को Dhuroxic नाम दिया है.
pic
शुभांजल
2 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 04:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय फिल्मों के ओवरसीज़ कलेक्शन में USA का बहुत बड़ा योगदान होता है. इसलिए Dhurandhar 2 और Toxic के मेकर्स अभी से वहां ऑडियंस जुटाने में लगे हुए हैं. 19 मार्च को दोनों फिल्मों के बीच ज़बरदस्त बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है. पिछले दिनों नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में दोनों फिल्मों की अडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी. इस बुकिंग के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं. इन आंकड़ों में Yash की फिल्म Ranveer Singh की मूवी के आसपास भी नज़र नहीं आ रही है. गौर करने वाली ये है कि 'टॉक्सिक' अबतक 200 टिकटें भी नहीं बेच पाई है.

सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' की भयंकर हाइप है. वहां दोनों ही मूवीज़ एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देती दिखाई दे रही हैं. मगर वास्तविक धरातल पर शुरुआत से ही बड़ा फ़र्क नज़र आने लगा है. ट्रेड ट्रैकर वेंकी बॉक्स ऑफिस ने नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में दोनों फिल्मों की अडवांस बुकिंग की रिपोर्ट साझा की है. उसके हिसाब से रणवीर सिंह ने फिल्म ने अभी से एक बड़ी लीड ले ली है. वो भी तब, जब इन फिल्मों की रिलीज़ में 17 दिन बाकी हैं.

Image embed

आंकड़ों के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में 33 हजार 723 डॉलर की टिकटें बेची हैं. भारतीय रुपयों में ये लगभग 30.8 लाख से ज्यादा है. फिल्म ने 151 लोकेशन्स और 209 शोज़ के बीच 1,953 टिकटों की सेल की है. दूसरी तरफ़, 'टॉक्सिक' ने खबर लिखे जाने तक 3 हजार 665 डॉलर यानी 3.3 लाख रुपयों की सेल की है. यश की मूवी ने 81 लोकेशन और 122 शोज़ के बीच मात्र 189 टिकटें बेची हैं. आंकड़ों की तुलना करें तो अडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' की कमाई 'टॉक्सिक' से 820 परसेंट आगे निकल गई है. ये बात एक तरफ़ ये दिखाती है कि रणवीर की मूवी को लेकर फैन्स कितने उत्साहित हैं. वहीं दूसरी तरफ़ ये जताती है कि यश के लिए रास्ते आगे काफ़ी कठिन होने वाला है.

मगर अभी ये केवल शुरुआती नंबर्स हैं. जैसे-जैसे रिलीज़ डेट निकट आएगी, दोनों फिल्मों के दर्शक कहीं गुना बढ़ जाएंगे. अडवांस बुकिंग का ये सिलसिला 18 मार्च को देर रात तक चलेगा. उसके बाद ही ये पता चल पाएगा कि दोनों में से कौनसी फिल्म बाज़ी मार ले गई है. बता दें कि 'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. वहीं 'धुरंधर 2' का जिम्मा आदित्य धर ने संभाला है.

वीडियो: ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देख यूज़र्स बोले- ये क्रिंज फिल्म धुरंधर से टकराएगी?

Advertisement

Advertisement

()