The Lallantop
Advertisement

'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह को मिली धमकी, करोड़ों की फिरौती मांगी गई!

पुलिस फिलहाल उस वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश में जुट गई है. साथ ही इस मामले को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एंगल से भी जांचा जा रहा है.

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:03 PM IST)
ranveer singh,
कुछ समय पहले कपिल शर्मा के कैफे पर भी तीन अलग-अलग मौकों पर फायरिंग की गई थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Rohit Shetty के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद अब Ranveer Singh को भी धमकी भरा मैसेज मिला है. धमकी देने वालों ने व्हाट्सएप्प ऑडियो के ज़रिए उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी है. मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी है. साथ ही कई एंगल से मामले की जांच भी शुरू कर दी है. 

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक,

"रणवीर सिंह को व्हाट्सएप्प पर एक वॉइस नोट के ज़रिए धमकी मिली है. उस मैसेज में उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है. धमकी मिलने के बाद रणवीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुंबई पुलिस को भी इस बाबत इनफॉर्म कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस उस वॉइस नोट भेजने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है. हालांकि रणवीर की तरफ़ से अबतक कोई FIR दर्ज़ नहीं करवाई गई है."

धमकी में एग्जैक्टली क्या कहा गया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. न तो किसी गैंग ने इसकी ज़िम्मेदारी ली है, न ही फिरौती की असली रकम के बारे में पता चला है. दूसरी तरफ़, पुलिस इस धमकी को रोहित शेट्टी वाले केस से जोड़कर भी देख रही है.  

बता दें कि 31 जनवरी को रोहित के घर के बाहर हुए फायरिंग ने लोगों को चिंतित कर दिया था. जुहू में उनके घर के बाहर पांच राउंड गोलियां चलाई गई थीं. उनमें से तीन गोलियां बिल्डिंग में जा लगी. हालांकि इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ था. रोहित के घर के बाहर लगे कैमरों ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया था. फायरिंग करने वाले तब तो भाग निकले. मगर जल्द ही पुलिस ने मामले से जुड़े पांच आरोपियों को धर दबोचा. इसके अलावा कपिल शर्मा के कैफे पर भी एक से ज़्यादा बार फायरिंग की घटना हो चुकी है.

पता चला कि इस पूरी घटना के पीछे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है. वहीं गैंग, जिसने सलमान खान के घर पर भी फायरिंग की थी. रणवीर के केस में पुलिस ये भी जांच रही कि कहीं इस धमकी के पीछे लॉरेंस गैंग तो नहीं. हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी.

वीडियो: 'धुरंधर 2' के टीजर में दिखी रणवीर सिंह के किरदार की बैकस्टोरी

Advertisement

Advertisement

()