रणवीर सिंह बनेंगे भगवान शिव, ' दी इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर बनाएंगे ग्रैंड स्केल ट्रिलजी!
'धुरंधर' से भी बड़ी फ्रैंचाइज़ बनाने की तैयारी में हैं रणवीर सिंह. ख़बर है कि मोटी रकम देकर उन्होंने इस नॉवल सीरीज़ के राइट्स ख़रीदे हैं.

Ranveer Singh, Aditya Dhar की Dhurandhar के बाद किस फिल्म में आने वाले हैं, इस पर सबकी नज़र है. चर्चाएं हैं कि उनकी अगली फिल्म Pralay है. ये ज़ॉम्बी एपॉक्लिप्स पर बेस्ड फिल्म है. और ख़बर थी कि रणवीर के प्रोडक्शन हाउस Maa Kasam Films के बैनर की ये पहली फिल्म होगी. हालांकि अभी इसके बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया. इस सारी कशमकश के बीच रणवीर से जुड़ी बड़ी एक और फिल्म की ख़बर आ गई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने मशहूर लेखक Amish Tripathi के फैंटसी नॉवल सीरीज़ में शामिल The Immortals of Meluha के राइट्स ख़रीद लिए हैं. इसके लिए उन्होंने मोटी रकम चुकाई है. और वो Birla Studios के साथ मिलकर इस पर एक ग्रैंड स्केल Mythological Trilogy बनाएंगे.
पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया कि फिलहाल इस फिल्म की लिखाई का काम चल रहा है. और अनन्या बिड़ला और रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट पर जी-जान से जुट गए हैं. इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया,
“रणवीर लंबे समय से ‘मेलुहा’ को बड़े पर्दे पर लाना चाहते थे. हाल ही में इसके राइट्स खरीदे गए हैं और अब इस प्रोजेक्ट पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है. मेकर्स इसे एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स की तरह बना रहे हैं. और इस कहानी को तीन फिल्मों में दिखाने की प्लानिंग है. राइटिंग वर्क शुरू हो चुका है. टीम इसका स्क्रीनप्ले और मेलुहा की दुनिया को तैयार कर रही है. उम्मीद है कि फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग साल 2028 में शुरू हो जाएगी.”
अब इस फिल्म की कास्ट की बात करते हैं. अमीष त्रिपाठी का ये नॉवल है तो फिक्शन, मगर भगवान शिव इस नॉवल ट्रिलजी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह इस पर बन रही सिनेमैटिक ट्रिलजी में भगवान शिव का पात्र करेंगे. इस बारे में इस रिपोर्ट में लिखा गया,
“डायरेक्टर का नाम अभी तय नहीं हुआ है. जैसे ही स्क्रिप्ट वर्क पूरा होगा, डायरेक्टर का नाम तय किया जाएगा. इस वक्त पूरा फोकस फिल्म का मटीरियल डेवलप करने पर है.”
# ऐसा है ‘दी इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ का प्लॉट
ये फिक्शन फैंटसी नॉवल है जो 1900 BC के भारत की पृष्ठभूमि पर लिखा गया है. भगवान राम ने सदियों पहले मेलुहा नाम का राज्य बसाया था. फिर इस राज्य और इसके सूर्यवंशी शासकों पर बड़ा संकट आया. उनकी सबसे पवित्र नदी सरस्वती सूखने लगी. पूर्व में रहने वाले चंद्रवंशी, नागाओं के साथ मिलकर भयानक हमले करने लगे. अब सूर्यवंशी उस भविष्यवाणी के सहारे हैं, जिसके मुताबिक जब अत्याचार चरम पर होंगे, तब तिब्बत से एक नायक सामने आएगा. नाम है शिवा. वो सूर्यवंश की मदद करता है. इस सीरीज़ में तीन नॉवल्स हैं. ये हैं ‘दी इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ (2010). ‘दी सीक्रेट ऑफ नागाज़’ (2011) और ‘दी ओथ ऑफ द वायुपुत्राज़’ (2013). इन तीनों को समग्र रूप से ‘शिवा ट्रिलजी’ कहा जाता है.
अभी इस फिल्म के बारे में रणवीर सिंह या मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. मगर यदि ये फिल्म बनती है, तो रणवीर सिंह पहली बार मायथोलॉजिकल कैरेक्टर में नज़र आएंगे. रही बात डायरेक्टर की, तो आदित्य धर भी ‘धुरंधर’ के बाद एक मायथोलॉजिकल फिल्म ही बनाना चाहते थे. उनकी ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ से तो वो मूव ऑन कर चुके हैं. अब शायद ‘इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ में उनकी रुचि जाग जाए. हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा, कि 3100 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी इस फिल्म से वापसी करती है, या नहीं.
वीडियो: रणवीर सिंह का ‘डॉन 3’ फिल्म का विवाद सुलझा, लेकिन कैसे?

