The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh led Dhurandhar 2 replaces Shahrukh Khan led DDLJ in Maratha Mandir

मराठा मंदिर में 30 साल से चल रही शाहरुख की DDLJ की जगह 'धुरंधर 2' ने ले ली!

बुक माय शो पर रात दो बजे और पौने तीन बजे भी 'धुरंधर 2' के शो नज़र आ रहे हैं.

Advertisement
Ranveer Singh Dhurandhar 2, DDLJ in Maratha Mandir
मराठा मंदिर में शाहरुख की फिल्म DDLJ पिछले 30 साल से चल रही है. मगर 'धुरंधर 2' ने इसे अपनी जगह से हिला दिया है.
pic
अंकिता जोशी
17 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

क्या Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने Maratha Mandir में Shahrukh Khan और Kajol की DDLJ की जगह ले ली है? Nora Fatehi और Sanjay Dutt के फूहड़ गाने Sarke Chunar Teri Sarke पर क्या अपडेट है? Aditya Dhar ने धुरंधर 2 के बारे में कुछ भी लीक न होने के लिए Team Dhurandhar पर क्या पाबंदियां लगाई हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:  

# मराठा मंदिर में DDLJ की जगह 'धुरंधर 2' ने ले ली!

'धुरंधर 2' की दीवानगी देश-दुनिया में लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है. अडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि पब्लिक में इस फिल्म का क्रेज़ कैसा है. कमाई के मामले में तो ये रिकॉर्ड तोड़ ही रही है. मगर शोज़ के टाइमिंग के मामले में भी इसने इतिहास रच दिया है. बुक माय शो पर रात सवा दो और पौने तीन बजे के शो भी नज़र आ रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में सुबह 4 और 5 बजे भी इसके शो रखे गए हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक ये पहली बार है, जब किसी हिंदी फिल्म के रिलीज़ से पहले ही उसके मिडनाइट और अर्ली मॉर्निंग शोज़ शेड्यूल किए गए हैं. इसने मुंबई के मराठा मंदिर से शाहरुख की DDLJ को भी हिला दिया है. मराठा मंदिर वो सिनेमाघर है, जहां बीते तीन दशक से शाहरुख और काजोल की फिल्म DDLJ लगी हुई है. सालों से हर रोज़ सुबह 11.30 बजे का शो DDLJ का होता है. मगर बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक DDLJ की जगह 'धुरंधर 2' ने ले ली है. DDLJ को अब मराठा मंदिर में 10 बजे का स्लॉट अलॉट किया गया है. यहां 'धुरंधर 2' के तीन शो होंगे. ये दोपहर 1.30 बजे, शाम 5.30 बजे और रात 9.45 बजे के शो हैं. 'धुरंधर 2' का उत्साह देखते हुए उसे मैटिनी और प्राइम टाइम शोज़ दिए गए हैं.

Embed

# 'अ क्वायट प्लेस: पार्ट 3' में तीन एक्टर्स की एंट्री

किलियन मर्फ़ी और एमिली ब्लंट स्टारर 'अ क्वायट प्लेस: पार्ट 3' में तीन और एक्टर्स को कास्ट किया गया है. डायरेक्टर जॉन क्रसिंस्की ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी. उनकी पोस्ट के मुताबिक, 'सिनर्स' के विलन जैक ओ' कॉनेल, जेसन क्लार्क और केटी ओ' ब्रायन भी फ्रैंचाइज़ के इस पार्ट में नज़र आएंगे. ये फिल्म 30 जुलाई 2027 को रिलीज़ होगी.

# यूट्यूब से हटा नोरा-संजय दत्त का महाफूहड़ गाना

एक कन्नड़ा फिल्म आने वाली है. टाइटल है 'KD: द डेविल'. इसका एक गाना 'सरके चुनर तेरी सरके...' नोरा फ़तेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है. ये गाना, इतना अश्लील है, कि जैसे ही ये रिलीज़ हुआ, इसकी आलोचना होने लगी. सोशल मीडिया पर लोगों ने मेकर्स और एक्टर्स को भी जमकर लताड़ा. नतीजा ये हुआ, कि मेकर्स को इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटाना पड़ा. गाना लिखने का क्रेडिट रक़ीब आलम को दिया गया है. मगर वैरायटी इंडिया से चर्चा में रक़ीब ने बताया कि ये कन्नड़ा गाना है, जो फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखा है. रक़ीब ने बस उसका हिंदी अनुवाद किया है. उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि ये काफ़ी फूहड़ है. मगर प्रेम रक़ीब का नज़रिया दरगुज़र कर गए. इस फिल्म में ध्रुव सर्जा और शिल्पा शेट्टी ने भी ज़रूरी रोल्स किए हैं. ये 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Embed

# 'धुरंधर 2' से पहले फैमिली फंक्शंस में भी नहीं जा सकेंगे एक्टर्स

'धुरंधर 2' के बारे में बहुत कुछ लीक हो गया. फिल्म की शूटिंग के विजुअल. कैमियोज़ की जानकारी. यहां तक कि डायलॉग शीट तक लीक हो गई. अब ऐसा कुछ न हो, इसके लिए आदित्य धर ने कास्ट और क्रू पर कड़ी पाबंदी लगा दी है. इस बारे में बॉलीवुड हंगामा से चर्चा में फिल्म में काम कर रहे एक एक्टर ने बताया, "हम तो फैमिली फंक्शंस में भी नहीं जा रहे हैं. न ही मंदिर जा पा रहे हैं. घर में रहो भैया. हम धुरंधर 2 को लेकर लोगों के अजीब सवालों से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं. वो इसलिए क्योंकि हर कोई इस सीक्वल के बारे में पूछता है. हमें कहा गया है कि फिल्म रिलीज़ होने तक पब्लिक और मीडिया से दूर रहें." आदित्य धर ने भी 'धुरंधर' की रिलीज़ से पहले और बाद में, अब तक एक भी इंटरव्यू नहीं दिया है. राकेश बेदी के मुताबिक, वो अपने परिवार के साथ पहाड़ों में जाकर बैठ गए हैं.

Embed

# 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आ जाएगी 'बॉर्डर 2'

सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' इसी हफ्ते OTT पर आ जाएगी. OTT प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. 23 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अपने थिएट्रिकल रन में 329 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

# जैकी श्रॉफ की 'दी ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का टीज़र आया

जैकी श्रॉफ़ स्टारर फिल्म 'दी ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन' का टीज़र आया है. फिल्म स्कूल लाइफ और बच्चों की कल्पनाओं पर आधारित है. फिल्म में भाग्यश्री और प्रतीक बब्बर ने भी काम किया है. मनीष सैनी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म मई या जून में रिलीज़ होगी. ऑफिशियल रिलीज़ डेट अभी अनाउंसन नहीं हुई है.

वीडियो: 'धुरंधर 2' के पेड प्रिव्यू ने मचाया धमाल, रिलीज़ से पहले ही की करोड़ों की कमाई

Advertisement

Advertisement

()