The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh Dhurandhar Was 300 Hours Long, Not Just Seven, Which Scenes Did Aditya Dhar Cut Out?

सात नहीं बल्कि 300 घंटे लंबी थी रणवीर सिंह की 'धुरंधर', मेकर्स ने कौनसे सीन्स उड़ा दिए?

आदित्य धर ने 300 घंटे की फुटेज को पहले 17 और फिर 7 घंटे तक घटाया था.

Advertisement
pic
24 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026, 12:03 PM IST)
ranveer singh, dhurandhar 2, aditya dhar,
'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Dhurandhar को दो पार्ट में बनाने की प्लानिंग कभी थी ही नहीं. मगर जब Aditya Dhar ने इसकी शूटिंग पूरी की, तो फिल्म का फाइनल कट सात घंटे से भी ज्यादा लंबा हो गया था. मजबूरन उन्होंने इसे दो पार्ट्स में डिवाइड करना पड़ा. पर यदि आपको लगता है कि फिल्म का असल कॉन्टेन्ट केवल सात घंटे का था, तो शायद आप गलत हैं. सच्चाई ये है कि Ranveer Singh की ये मूवी लगभग 300 घंटे लंबी बन गई थी. यानी अब भी करीब 293 घंटों के अनदेखे फुटेज मेकर्स के पास हैं. इस बात का खुलासा खुद 'धुरंधर' के एक्टर्स ने ही किया है.

इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में एक्टर विक्रम भांबरी और रजत अरोड़ा ने 'धुरंधर' के अनसुने किस्से सुनाए. वो फिल्म में गैंग मेंबर्स बने थे. बातचीत के दौरान रजत ने बताया,

"धुरंधर को दो हिस्सों में बनाने की प्लानिंग कभी थी ही नहीं. इसे सिर्फ एक ही मूवी के तौर पर बनाया जाना था. लेकिन एडिटिंग टेबल पर ज्योति देशपांडे (फिल्म की प्रोड्यूसर) ने भी कहा कि अब मूवी को और छोटा नहीं किया जा सकता. 300 घंटे की फुटेज को पहले 17 घंटे और फिर 7 घंटे तक घटाया गया.”

विक्रम और रजत ने कहा कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो वो घबरा गए थे. उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि इतनी एडिटिंग के बाद कहीं उनका शॉट कट ही न जाए. हुआ भी ऐसा ही. दोनों में से किसी के सीन्स भी फाइनल कट का हिस्सा नहीं बन पाए. मगर वो इस बात के लिए दुखी नहीं हैं. उनका कहना है कि आदित्य ने फिल्म की एडिटिंग काफी नाप-तौलकर करवाई है. इसलिए उसमें से किसी का हिस्सा तो कटना ही था.

जो सीन्स कटे, उनकी डिटेल्स देते हुए रजत आगे कहते हैं,

"अब हर चीज़ फिल्म में नहीं आ सकती. कुछ-न-कुछ तो कटना ही था और हर एक्टर को ये समझना चाहिए. हमने कई जबरदस्त एक्शन सीन्स शूट किए थे. हमने अपना पहला स्टंट सीन भी किया, जिसे ड्रोन कैमरों से शूट किया गया था. हम अरशद पप्पू को पकड़ने वाले थे. वो सीन रात ढाई बजे शूट हुआ था. हम उस सीन को कभी नहीं भूलेंगे. उसके 4-5 टेक हुए थे. हमारे कई फाइट सीक्वेंस थे. उनमें कुछ सोलो भी थे. लेकिन उन्हें हटा दिया गया.”

'धुरंधर 3' का ज़िक्र होने पर रजत ने कहा कि थर्ड पार्ट के लिए मेकर्स को रीशूट करना पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी उनके पास इस तरह की फुटेज नहीं कि वो एक अलग मूवी बना दें. हालांकि उन्होंने इस बात का हिंट दिया कि आदित्य धर इससे भी कुछ अलग कर सकते हैं. वैसे, पिछले दिनों रिपोर्ट्स आई थीं कि वो 2026 के लास्ट क्वार्टर में 'धुरंधर 3' रिलीज़ करेंगे. मगर उसमें कोई नई कहानी नहीं, बल्कि पिछले दो पार्ट्स के बिहाइंड द सीन फुटेज और एक्टर्स के इंटरव्यूज़ दिखाए जाएंगे. इसे प्रॉपर फीचर फिल्म की तरह सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की प्लानिंग है. भारतीय सिनेमा इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. संभव है कि दर्शकों को उस दौरान मूवी के कई अनदेखे विजुअल्स की झलक भी मिल जाए.

वीडियो: 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद पाकिस्तानी नेता नबील गबोल कैसे फंस गए?

Advertisement

Advertisement

()