The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh Dhurandhar first teaser ready, makers to announce release date with it

रणवीर की 'धुरंधर' का पहला टीज़र इंटरनेट पर आग लगा देगा!

Ranveer Singh की Dhurandhar के रशेज़ देखने वाले लोगों ने कहा कि ये फिल्म बवाल मचा देगी.

Advertisement
dhurandhar teaser, ranveer singh
'धुरंधर' दिसम्बर 2025 से फरवरी 2026 की विंडो के बीच रिलीज़ होने वाली है.
pic
यमन
21 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 02:03 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranveer Singh अपनी अगली फिल्म Dhurandhar की शूटिंग कर रहे हैं. ये एक बड़े स्केल की फिल्म है. ‘धुरंधर’ को लेकर अब तक जितनी भी खबरें मीडिया में आई हैं उन्हें पढ़कर लग रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाने वाली है. मेकर्स ने फिल्म की कास्ट अनाउंस की थी. बताया कि रणवीर के साथ Akshaye Khanna, R. Madhavan, Sanjay Dutt और Arjun Rampal जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. Aditya Dhar फिल्म के डायरेक्टर हैं. अब फिल्म के टीज़र को लेकर अपडेट आया है. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इसी टीज़र से फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस की जाएगी. रिपोर्ट में छपा,     

Embed

Embed

बताया जा रहा है कि फिल्म की पूरी टीम को उम्मीद है कि फिल्म धमाका करने वाली है. जिन्होंने भी फिल्म के रशेज़ देखे हैं, वो इसके विज़ुअल्स और रणवीर की बहुत तारीफ कर रहे हैं. रिपोर्ट में आगे बताया गया,

Embed

कुछ दिन पहले फिल्म के सेट से रणवीर की कुछ फोटोज़ भी लीक हुई थीं. यहां वो लंबे बाल और लंबी दाढ़ी वाले लुक में दिखे. हालांकि बताया जा रहा है कि ये उनका फाइनल लुक नहीं होगा. उनका किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित है और वो पंजाब में किसी मिशन पर गया है. इसलिए दाढ़ी और बाल बढ़ाए. पिंकविला की एक पिछली रिपोर्ट में ‘धुरंधर’ की कहानी को लेकर बताया गया,   

Embed

‘धुरंधर’ से फारिग होने के बाद रणवीर ‘डॉन 3’ पर काम शुरू करने वाले हैं. उनका नाम ‘शक्तिमान’ वाली फिल्म से भी जुड़ा था लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है.

 

वीडियो: रणवीर सिंह की 'डॉन 3' होगी पोस्टपोन, वजह फरहान अख्तर हैं

Advertisement

Advertisement

()