The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh Dhurandhar 2 Forces Ajay Devgn to Rethink His Release Strategy for Dhamaal 4

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से बचने के लिए अजय देवगन ने अपनी फिल्म पोस्टपोन कर दी!

19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर यश की 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' का क्लैश कंफर्म. अजय देवगन पीछे हटे. सलमान क्या करेंगे?

Advertisement
ajay devgn, ranveer singh, dhurandhar, dhamaal 4,
'धुरंधर 2' को 'धुरंधर: रीवेंज' नाम से रिलीज़ किया जाएगा.
pic
शुभांजल
9 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 04:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

19 मार्च 2026, यानी अगले साल ईद पर 4 बड़े एक्टर्स की फिल्में टकराने वाली थीं. इनमें Ranveer Singh की Dhurandhar 2, Yash की Toxic, Salman Khan की Battle Of Galwan और Ajay Devgn की Dhamaal 4 शामिल थीं. मगर अब खबर है कि अजय ने इस क्लैश से अपने पांव पीछे खींच लिए हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने ये फैसला Dhurandhar की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस को देखकर लिया है.

ईद अगले साल 19-20 मार्च को पड़ रही है. ये गुरुवार और शुक्रवार का दिन है. इस मौके पर जो फिल्म आएगी, उसे एक्सटेंडेड वीकेंड मिलेगा. यानी एक दिन एक्स्ट्रा. इससे फिल्म को फायदा पहुंचेगा. यही देखकर अजय ने 'धमाल 4' के लिए ये डेट अनाउंस की थी. मगर अब वो अपनी मूवी को मई में शिफ्ट करने वाले हैं. 

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

Image embed

Image embed

सोर्स ने आगे बताया,

Image embed

अजय का ये फैसला सेंसिबल और मार्केट के मुताबिक है. क्योंकि इस टकराव से उनकी फिल्म को नुकसान होना तय था. मगर उनके इस फैसले से कुछ घंटों पहले ही यश ने 'टॉक्सिक' का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया. खबरें थीं कि ‘टॉक्सिक’ को पोस्टपोन किया जा सकता है. क्योंकि फिल्म पूरी नहीं हुई है. मगर नए पोस्टर से मेकर्स ने दोबारा कंफर्म किया कि उनकी फिल्म 19 मार्च, 2026 को ही आएगी. मतलब अब 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का क्लैश तो तय है. जहां तक सलमान की बात है, वो भी 'बैटल ऑफ गलवान' को ईद पर लाना चाहते हैं. मगर अब तक इस फिल्म की ऑफिशियल रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है. रिपोर्ट्स हैं कि 27 दिसंबर को उनके जन्मदिन पर फिल्म का टीज़र लॉन्च होगा. तभी उनकी फिल्म की रिलीज़ डेट को मामला साफ होगा. 

वीडियो: आदित्य धर की 'उरी' और 'धुरंधर' के बीच क्या है कनेक्शन?

Advertisement

Advertisement

()