The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh announces next film with Sanjay Dutt, Akshaye Khanna, R Madhavan, Arjun Rampal, directed by Aditya Dhar

रणवीर ने पूरे बाजे-गाजे के साथ करियर की सबसे बड़ी फिल्म अनाउंस कर डाली!

Ranveer Singh की इस थ्रिलर फिल्म की कास्ट में कई बड़े नाम हैं. बताया जा रहा है कि ये सच्ची घटना पर आधारित कहानी है.

Advertisement
ranveer singh movie
'उरी' वाले आदित्य धर इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.
pic
यमन
27 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 27 जुलाई 2024, 02:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीते कुछ दिनों से खबर चल रही थी कि Ranveer Singh बड़े स्केल की थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं. इसे Uri वाले Aditya Dhar डायरेक्ट करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और आदित्य फिल्म के लिए प्रोड्यूसर खोज रहे थे. उनकी तलाश Jio Studios पर जाकर पूरी हुई. बताया जा रहा था कि ये एक बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होने वाली है. अब रणवीर ने ऑफिशियली इस फिल्म को अनाउंस कर दिया. 27 जुलाई की सुबह उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो कोलाज शेयर किया. यहां उनके और आदित्य के साथ Sanjay Dutt, Akshaye Khanna, R. Madhavan और Arjun Rampal जैसे एक्टर्स नज़र आ रहे हैं. रणवीर ने साथ में लिखा,        

Embed
Embed

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को ‘धुरंधर’ के टाइटल से बनाया जाएगा. हालांकि मेकर्स ने अभी कोई टाइटल अनाउंस नहीं किया है. आदित्य धर, लोकेश धर आर जियो स्टूडियोज़ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म किस बारे में होगी, मेकर्स ने ये भी अभी बाहर आने नहीं दिया है. हालांकि पिंकविला ने सोर्स के हवाले से बताया,     

Embed

पिछले कुछ महीनों से रणवीर का नाम अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से जुड़ा. लेकिन वो आगे नहीं बढ़े. बताया जा रहा था कि वो प्रशांत वर्मा के साथ ‘राक्षस’ नाम की फिल्म बनाने वाले हैं. उन्होंने फिल्म के लिए टीज़र भी शूट किया. लेकिन फिर फिल्म से अलग हो गए. ‘शक्तिमान’ से उनका नाम लगातार जुड़ता रहा है. उसके अलावा वो फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ को भी लीड करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि 2024 के अंत में या 2025 के शुरुआती महीनों में फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी. 
बाकी ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इसे थायलैंड, मुंबई और कैनेडा में शूट किया जाएगा. मुमकिन है कि इस फिल्म को 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाए. 
 

वीडियो: रणवीर सिंह पहुंचे मुकेश खन्ना के ऑफ़िस, 'शक्तिमान' पर क्या बात हुई?

Advertisement

Advertisement

()