The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranveer Singh, Aditya Dhar reuniuting post Dhurandhar 2 For Chandragupta Maurya Film? Viral Post explodes

'धुरंधर 2' के बाद आदित्य धर की अगली फिल्म कौन सी होगी, पता चल गया, 1000 करोड़ है बजट!

आदित्य धर अखंड भारत के विचार को मूर्त रूप देने वाले तीन महान सम्राटों पर फिल्म बनाएंगे. इसमें भी रणवीर सिंह ही होंगे लीड!

Advertisement
pic
30 मार्च 2026 (अपडेटेड: 30 मार्च 2026, 01:26 PM IST)
Ranveer Singh, Aditya Dhar Historical film
रिपोर्ट्स हैं कि आदित्य धर नवंबर में अपनी अगली फिल्म अनाउंस करेंगे. बताया जा रहा है कि इसमें भी रणवीर सिंह ही लीड होंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranveer Singh के साथ Dhurandhar और Dhurandhar: The Revenge जैसी महाकमाऊ फिल्में दे चुके हैं Aditya Dhar. टॉप के एक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं. हर कोई ये सोच रहा है, कि आदित्य धर का अगला कदम क्या होगा. अब वो किस तरह की फिल्म बनाएंगे. क्या विषय चुनेंगे और किस एक्टर के साथ बनाएंगे. ये सस्पेंस अब ख़त्म होता नज़र आ रहा है. रिपोर्ट्स हैं कि आदित्य धर प्राचीन भारत के महान सम्राट Chandragupta Maurya की कहानी पर काम कर रहे हैं. इन दिनों वो चंद्रगुप्त का पूरा इतिहास बारीकी से पढ़ रहे हैं. 

अगस्त में पीपिंग मून ने रिपोर्ट किया था क‍ि आदित्य धर की अगली फिल्म Indian Mythology पर आधारित होगी. इसमें भी रणवीर सिंह ही लीड होंगे. और 2027 की पहली तिमाही में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. मगर अब नई बात सामने आई है. बॉली ब्लाइंड्स एंड गॉसिप नाम के रेडिट पेज ने मायथोलॉजिकल नहीं, Historical Film की प्लानिंग रिपोर्ट की है. सूत्रों से चर्चा के आधार पर इस रिपोर्ट में लिखा गया,

“अंदर की खबर मिली है कि आदित्य धर का अगला प्रोजेक्ट बहुत बड़ा होने वाला है. ये चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिससे रणवीर सिंह भी जुड़ गए हैं. एक दिलचस्प बात - ये साफ़ नहीं है कि फिल्म के मुख्य किरदार खुद चंद्रगुप्त मौर्य ही होंगे या नहीं. जिसने मुझे यह बताया, उसने इस बात पर ज़ोर दिया कि ये चंद्रगुप्त मौर्य वाले दौर में सेट एक कहानी है.”

reddit
रेडिट पर आदित्य धर की अगली फिल्म पर ये पोस्ट लिखी गई. 

इस पोस्ट में ये भी बताया गया है कि इस फिल्म के लिए आदित्य धर ने किन स्टूडियोज़ को अप्रोच किया है. और वो ये फिल्म कब अनाउंस करेंगे. इस पोस्ट के मुताबिक 

“आदित्य धर संभवत: नवंबर में ये फिल्म अनाउंस करेंगे. फिलहाल इसके लिए दो स्टूडियोज़ से बात चल रही है. आदित्य धर ने जियो स्टूडियोज़ और बिरला स्टूडियोज़ को अपने इस आइडिया के साथ अप्रोच किया है. लेकिन टाइमलाइन अभी तय नहीं है. ये आगे-पीछे हो सकती है. फिलहाल सिर्फ एक बात पक्की है कि इस फिल्म की घोषणा इसी साल होगी.”

एक और X पोस्ट के मुताबिक आदित्य चंद्रगुप्त मौर्य की बायोपिक नहीं बना रहे. बल्कि एक ट्रिलजी डेवलप कर रहे हैं. जिसमें प्राचीन भारत के तीन सम्राटों की कहानी होगी. ये होंगे चंद्रगुप्त मौर्य, विक्रमादित्य और समुद्रगुप्त. पार्थ चतुर्वेदी नाम के एक यूज़र ने इस बारे में अपनी पोस्ट में लिखा,

“ये चंद्रगुप्त मौर्य, विक्रमादित्य और समुद्रगुप्त के आसपास बुनी गई फिक्शनल फिल्म होगी. ये एक ट्रिलजी भी हो सकती है. इसमें अखंड भारत के विचार को मूर्त रूप देने वाले इन दिनों सम्राटों की कहानी होगी. बताया जा रहा है कि इस ट्रिलजी का बजट 1000 करोड़ है. प्लान ये है कि रणवीर सिंह पहले अपनी प्रलय की शूटिंग पूरी करेंगे. और फिर ये इस पीरियड फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.”

अगस्त 2025 में जब ख़बर आई कि आदित्य मायथोलॉजिकल फिल्म प्लान कर रहे हैं, तो अटकलें लगीं कि ये फिल्म 'दी इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' हो सकती है. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद आदित्य ये फिल्म विकी कौशल के साथ बनाने वाले थे. मगर बजट लिमिटेशंस और पैंडेमिक के बाद मार्केट में हुई तब्दीलियों की वजह से ये फिल्म बंद कर दी गई. विकी के अलावा इसमें सुनील शेट्टी को भी लिया गया था. पेपर वर्क भी हो गया था. मगर फिर ये फिल्म शेल्व हो गई. अब जो हिस्ट्री बेस्ड  पीरियड फिल्म आदित्य बनाने जा रहे हैं, उसके लिए कहा जा रहा है कि इसमें रणवीर लार्जर देन लाइफ कैरेक्टर प्ले करेंगे. मगर ये किरदार क्या होगा, इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. अभी आदित्य धर की तरफ़ से इस बारे में कोई स्टेटमेंट या हिंट नहीं दिया है. 

रही रणवीर की बात, तो उनकी ‘प्रलय’ इसी साल के लिए लाइंडअप है. ये उनके प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स का पहला प्रोजेक्ट है. ज़ॉम्बी एपोक्लिप्स पर बेस्ड इस फिल्म की शूटिंग मई-जून से शुरू होनी है. इसका बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हंसल मेहता के बेटे और 'स्कैम 1992' जैसी वेब सीरीज के को-डायरेक्टर जय मेहता इसे डायरेक्ट करेंगे. 

वीडियो: रजनीकांत ने 'धुरंधर 2' को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', आदित्य धर ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()