The Lallantop
Advertisement

'एनिमल' में रणबीर के ये तीन लुक स्क्रीन पर भूचाल ला देंगे

'एनिमल' की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है. इसके आखिरी शेड्यूल को शूट किया जा रहा है.

Advertisement
Animal
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में उनका लुक.
pic
मेघना
15 मई 2023 (अपडेटेड: 15 मई 2023, 03:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' का माहौल बन चुका है. पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद से ही इस फिल्म की खूब चर्चा है. 'कबीर सिंह' बनाने वाले संदीप रेड्डी की इस मूवी में काफी मार-धाड़ होने वाली है. फिल्म में रणबीर के लुक को लेकर भी खूब खबरें आ रही है. बताया जा रहा है इसमें रणबीर तीन अलग-अलग गेटअप में दिखाई देंगे.

'एनिमल' की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है. इसके आखिरी शेड्यूल को शूट किया जा रहा है. 10 से 12 दिनों बाद इसकी शूटिंग खत्म हो जाएगी. पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मूवी में रणबीर बिल्कुल स्वैग में होंगे. सूत्रों के हवाले से बताया गया,

Image embed

Image embed

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर के दूसरे लुक में वो क्लीन शेव्ड और छोटे-छोटे बालों में दिखाई देंगे. संदीप रेड्डी इस कैरेक्टर की डेवलपमेंट को दिखाना चाहते हैं. जिसके लिए तीन लुक्स का इस्तेमाल किया जाएगा. दाढ़ी और बाल वाले लुक में शूट किए गए सीन पर मेकर्स ने रज के काम किया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक,

''ये सीन ब्रूटल, रॉ और हिंसात्मक चित्रण को अलग लेवल पर लेकर जाएगी. संदीप ने इस सीन को मल्टीपल कैमरा सेटअप में शूट किया है. जिसमें बहुत कम कट्स लगे हैं. री-टेक भी काफी कम हुए हैं. रणबीर कपूर का ये फेवरेट सीन है.''

'एनिमल' एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है. जिसमें अनिल कपूर, रणबीर के पिता बनेंगे और बॉबी देओल मेन विलेन. फिल्म में फीमेल लीड पहले परिणीति चोपड़ा होने वाली थीं. मगर ये रोल अब रश्मिका मंदाना की झोली में जा गिरा है. मूवी में तृप्ति डिमरी भी होंगी. रिपोर्ट्स ये भी है कि इसमें रणबीर एक साइकोपैथ के रोल में होंगे. हिंदी फिल्मों में संदीप रेड्डी का ये दूसरा प्रोजेक्ट है. इसके बाद वो प्रभास के साथ 'स्पिरिट' बानाएंगे और अल्लू अर्जुन के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म पर काम करेंगे.

वीडियो: दि सिनेमा शो:प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का बजट उसके VFX की वजह से बढ़ता चला गया?

Advertisement

Advertisement

()