The Lallantop
Advertisement

'धूम 4' से रणबीर कपूर का वीडियो वायरल?

इसमें वो एक घर से दूसरे की छत पर भागते और एक्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं.

Advertisement
pic
21 नवंबर 2024 (पब्लिश्ड: 10:44 PM IST)
रणबीर कपूर
'धूम 4' के बाद रणबीर कपूर 'एनिमल पार्क' पर काम करेंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Dhoom 4 से Ranbir Kapoor का वीडियो वायरल?, साथ में फिल्म करेंगे Karan Johar और Kartik Aaryan? इन सभी सवालों के जवाब जानने और Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'धूम 4' से रणबीर कपूर का वीडियो वायरल?

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो है. इसमें वो एक घर से दूसरे की छत पर भागते और एक्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं. आखिर में वो एक घर में पहुंच जाते हैं और लिखा आता है द सेफ हाउस. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, "लीक अलर्ट, रणबीर का नया टीज़र ट्विटर पर छाया हुआ है." कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि ये वीडियो 'धूम 4' का है. लेकिन आपको बता दें ये वीडियो 'धूम 4' का नहीं है, ना ही किसी फिल्म के सेट से लीक हुई कोई फुटेज है. ये एक पेंट ब्रांड का ऐड बताया जा रहा है.

# साथ में फिल्म करेंगे करण और कार्तिक आर्यन?

मिड डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर, कार्तिक आर्यन और दिनेश विजन अगले प्रोजेक्ट के लिए साथ में कोलैबोरेट कर सकते हैं. हाल ही में तीनों को साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद से इस तरह की ख़बरों का बाज़ार गर्म हो गया है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि करण जौहर और कार्तिक आर्यन साथ में एक फिल्म करने वाले है उस फिल्म को संदीप मोदी डायरेक्ट करने वाले थे. बताया जा रहा है कि ये दोनों फिल्में अलग हैं.

# प्रतीक-दिव्येंदु की 'अग्नि' का ट्रेलर रिलीज़

प्रतीक गांधी, दिव्येंदु, सैयामी खेर की फिल्म 'अग्नि' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है. इसे 'रईस' फेम राहुल ढोलकिया ने डायरेक्ट किया है. 'अग्नि' 6 दिसंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. ये फायरफाइटर्स पर बनी देश की पहली फिल्म है.

# नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई श्रीमुरली की 'बघीरा'

'उग्रम' फेम श्रीमुरली की फिल्म 'बघीरा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. ये कन्नड़ा, तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम में स्ट्रीम होगी. अभी इसे कन्नड़ा और तेलुगु में देखा जा सकता है. फिल्म की कहानी प्रशांत नील ने लिखी है. इसे डॉ. सूरी ने डायरेक्ट किया है.

# धनुष की फिल्म 'कुबेरा' की रिलीज़ डेट आई

धनुष की नई फिल्म 'कुबेरा' 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये 'सर' के बाद धनुष की दूसरी तेलुगु फिल्म है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नागार्जुन और रश्मिका मंदन्ना भी अहम रोल्स में हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर कपूर का वीडियो वायरल, लोग बोले- 'धूम 4' का एक्शन सीक्वेंस लीक

Advertisement

Advertisement

()