The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor to lead Dhoom 4, shoot starts after Ramayan Love and War

'धूम 4' में शाहरुख, सूर्या नहीं बल्कि रणबीर कपूर मेन विलन होंगे!

Dhoom 4 Ranbir Kapoor के करियर की 25वीं फिल्म होगी. इस फिल्म से मेकर्स 'धूम' यूनिवर्स को रीबूट करने जा रहे हैं.

Advertisement
dhoom 4 ranbir kapoor
'धूम 4' की शूटिंग 2025 के अंत में या 2026 के शुरुआती महीनों में शुरू होगी.
pic
यमन
28 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 28 सितंबर 2024, 02:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Dhoom 4 को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं. बताया जा रहा था कि Spy Universe के बाद YRF अपनी पॉपुलर धूम फ्रेंचाइज़ को फिर से शुरू करने जा रहा है. इस फिल्म से Shah Rukh Khan से लेकर Suriya जैसे एक्टर्स के नाम जुड़े. फिर कहा जाने लगा कि ‘धूम 4’ नहीं बन रही है, ये सब सिर्फ अफवाह है. लेकिन अब धूम 4 के विलन का नाम फाइनल हो गया है. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक Ranbir Kapoor ‘धूम 4’ के मेन विलन होंगे.

आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व में ‘धूम 4’ के प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है. इस बारे में रिपोर्ट में बताया गया,

Embed

Embed

इस फिल्म का ‘धूम’ के पिछले किसी भी पार्ट से कोई कनेक्शन नहीं होगा. मेकर्स इस फिल्म के ज़रिए धूम यूनिवर्स को फिर से शुरू करने जा रहे हैं. यही वजह है कि पिछली फिल्मों से कोई भी एक्टर इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. यानी अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी इस फिल्म में नज़र नहीं आएंगे. रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया,

Embed

रणबीर कपूर ने हाल ही में ‘रामायण’ के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी की है. उसके बाद वो संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग शुरू करेंगे. यहां उनके साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल भी कास्ट का हिस्सा हैं. इन दोनों फिल्मों से पूरी तरह फारिग होने के बाद रणबीर ‘धूम 4’ की शूटिंग करेंगे. मेकर्स का प्लान है कि 2025 के अंत तक या 2026 के शुरुआती महीनों में ‘धूम 4’ को फ्लोर पर लेकर जाएं. बता दें कि अभी तक डायरेक्टर का नाम फाइनल नहीं हुआ है. लेकिन बताया जा रहा है कि 2025 में ‘धूम 4’ के डायरेक्टर को लॉक कर लिया जाएगा. ये रणबीर के करियर की 25वीं फिल्म होने वाली है. ‘धूम 4’ को रैप अप करने के बाद रणबीर, संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’ पर काम शुरू करेंगे.            
 

वीडियो: धूम 4 फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी नहीं होंगे!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()