The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor to abstain from drinking and non veg during shooting for Ramayan

'रामायण' के लिए शराब-चिकन छोड़ेंगे रणबीर कपूर

मीडिया में रणबीर कपूर की इमेज साफ नहीं है. बीते साल उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जहां वो बीफ खाने की बात कर रहे थे. अब 'रामायण' के लिए शराब और नॉन वेज छोड़कर रणबीर अपनी छवि सुधारने की कोशिश करेंगे.

Advertisement
pic
10 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:09 PM IST)
ranbir kapoor ramayan
फरवरी 2024 से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. (फोटो क्रेडिट: फैन आर्ट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Nitesh Tiwari की Ramayan को लेकर लगातार अपडेट बरस रहे हैं. रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम और सीता बनने वाले हैं. पहले सीता के लिए आलिया भट्ट से बात चल रही थी लेकिन कुछ फाइनल नहीं हो सका. एक्टर्स ने फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पर काम करने के दौरान रणबीर कपूर एकदम सात्विक किस्म का जीवन जियेंगे. शराब और नॉन वेज खाने को हाथ नहीं लगाएंगे. ये पहला मौका नहीं, जब भगवान का किरदार निभाने वाले किसी एक्टर ने ऐसा किया हो. कोईमोई में छपी खबर में कोट किए सोर्स ने रणबीर को लेकर बताया,

सीता का किरदार करने वाली साई पल्लवी की इमेज साफ और विवाद मुक्त है, वहीं रणबीर की इमेज ऐसी नहीं. वो पूरी तरह बुरे इंसान नहीं, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में श्री राम जैसे भी नहीं हैं.

उन्होंने आगे जोड़ा,

फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर शराब और मांसाहार से परहेज करेंगे. वो ऐसा सिर्फ अपनी पब्लिक इमेज के लिए नहीं करने वाले, बल्कि एक एक्टर के तौर पर वो श्रीराम की तरह पवित्र महसूस करना चाहते हैं. वैसे भी रणबीर देर रात तक पार्टियां नहीं करते.  

‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज़ के वक्त रणबीर का एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ था. वहां रणबीर कहते हैं कि उन्हें बीफ बहुत पसंद है. उसके चलते रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उज्जैन के महाकाल मंदिर में एंट्री भी नहीं मिली थी. अब ऐसा करके रणबीर मीडिया में अपनी इमेज भी दुरुस्त करना चाहते हैं. बाकी इंडियन सिनेमा के सबसे पॉपुलर राम रहे अरुण गोविल बताते हैं कि एक वक्त वो चेन स्मोकर हुआ करते थे. हालांकि भगवान वाले रोल करने के बाद उन्होंने हमेशा के लिए सिगरेट पीनी छोड़ दी. 

बाकी नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की बात करें तो बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी फिल्म के लिए फरवरी 2024 में शूटिंग शुरू करने वाले हैं. फिल्म में रावण बने यश जुलाई में जुड़ेंगे. वो सिर्फ 15 दिनों के लिए शूट करेंगे. इस पार्ट में उनका रोल ज़्यादा नहीं होगा. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कहानी सीता हरण पर खत्म हो सकती है. फिल्म के VFX का काम DNEG संभाल रही है. ये एक विदेशी कंपनी है जो ‘ड्यून’ पर किए अपने काम के लिए ऑस्कर भी जीत चुकी है. हालांकि ‘ड्यून’ से पहले भी वो लोग छह ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं. DNEG ने ही ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों के VFX पर काम किया था.

वीडियो: नितेश तिवारी की रामायण से यश और आलिया भट्ट को लेकर बड़े अपडेट आए हैं

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()