The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor threw a fans phone away while he was trying to take a selfie with him

रणबीर कपूर ने सेल्फी लेते फैन का फोन छीनकर फेंक दिया!

जनता ने हड़काना शुरू किया, तो रणबीर के फैंस ने कहा कि ये सब प्लान किया हुआ था.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2023, 04:16 PM IST)
ranbir kapoor, viral video,
रणबीर कपूर के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranbir Kapoor का एक वीडियो चल रहा है. इसमें एक फैन रणबीर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है. कई बार ट्राय करने के बावजूद वो रणबीर के साथ फोटो नहीं ले पा रहा है. फिर रणबीर उसके हाथ से फोन लेते हैं. फैन को ऐसा लगता है कि रणबीर खुद सेल्फी खींचेंगे. मगर रणबीर उसका फोन छीनकर फेंक देते हैं. इस वीडियो को देखकर जनता कह रही है कि Brahmastra चल क्या गई, दिमाग खराब हो गया इनका. तमाम तरह के तोहमत लादे जा रहे हैं. एरोगेंट-रुड जैसे विशेषणों से नवाजा जा रहा है. मगर ये वीडियो असली नहीं है. ऐसा कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है.

रणबीर को भला-बुरा कहते हुए, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. कुछ पोस्ट्स आप नीचे देख सकते हैं-

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कुछ लोग आकर ये बता रहे हैं कि ये वीडियो रियल नहीं है. एक फोन कंपनी के ऐड शूट का है. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि ये उसी फोन बनाने वाली कंपनी की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी है. बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर जल्द ही Oppo नाम की कंपनी के ऐडवर्टिज़मेंट में दिखाई देने वाले हैं. उस फोन की खासियत ये है कि सेल्फी आसानी से ली जा सकती है. या तो ये उसी ऐड की शूटिंग की क्लिप है. या फिर कंपनी ने जानबूझकर पैपराज़ी के सामने रणबीर से ऐसी हरकत करवाई. ताकि उनका ये करते वीडियो वायरल हो जाए. उस पर खबरें बनें और उनका फोन प्रमोट हो जाए. मगर दिक्कत ये है कि जब तक वो फोन ऐड रिलीज़ नहीं हो जाता, पक्के तौर पर इस वीडियो को गलत या झूठा नहीं कहा जा सकता.

ranbir kapoor, oppo,
रणबीर के वायरल वीडियो पर आया कमेंट, जिसमें इसे फोन कंपनी का ऐड बताया जा रहा है. 

इस वीडियो के चक्कर में रणबीर कपूर को खूब हेट कमेंट्स झेलने पड़ रहे हैं. उन्हें बद्तमीज़, अक्खड़, असभ्य और पता नहीं क्या-क्या कहा जा रहा है. खैर, अपने पास उस ऐड की रिलीज़ का इंतज़ार करने के अलावा कोई चारा नहीं है. रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1' में नज़र आए थे. इस फिल्म ने देशभर से 257 करोड़ रुपए और दुनियाभर से 418 करोड़ रुपए की कमाई की थी. आने वाले दिनों में वो लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नज़र आ रहे हैं. श्रद्धा कपूर के साथ आ रही उनकी ये फिल्म 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में लगने जा रही है. इसके अलावा रणबीर 'कबीर सिंह' फेम संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में भी काम कर रहे हैं. 'एनिमल' 11 अगस्त, 2023 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. इसी दिन सनी देओल की 'गदर 2' भी सिनेमाघरों में उतरने जा रही है. 

वीडियो: रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के बारे में कहा कि ये उनके करियर की सबसे शॉकिंग फिल्म है

Advertisement

Advertisement

()