The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Teaser Sparks Buzz, Bringing Prabhas Adipurush Back Into Trends

रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर आते ही प्रभास की 'आदिपुरुष' ट्रेंड करने लगी

लोग 'रामायण' की तुलना 'आदिपुरुष' के विजुअल्स से करने लगे हैं.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 04:52 PM IST)
adipurush, prabhas, ramayana, ranbir kapoor,
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आदिपुरुष' को 700-800 करोड़ में बनाया गया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ramayana जैसे सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना कभी आसान नहीं होगा. लोगों ने इसके बारे में इतना कुछ देख-सुन रखा है कि मेकर्स खुद को हमेशा प्रेशर में महसूस करते हैं. बावजूद इसके, लोग 'रामायण' बनाते रहे हैं और आगे भी बनाते रहेंगे. इस पर एक फिल्म प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने भी बनाई है. उससे Ranbir Kapoor का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज़ कर दिया गया है. मगर आज सिर्फ 'रामायण' ही नहीं बल्कि एक और फिल्म इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है. और वो फिल्म है- Adipurush.

साल 2023 में प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था. चूंकि लंबे समय बाद 'रामायण' सेन्ट्रिक कोई फिल्म मेनस्ट्रीम सिनेमा में आ रही थी, इसलिए लोगों ने इससे काफी उम्मीदें पाल ली थी. डायरेक्टर ओम राऊत और खुद प्रभास ने भी उसे हाइप करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी. मगर जब मूवी रिलीज़ हुई तो प्रोड्यूसर का पैसा और लोगों की उम्मीद, दोनों धड़ाम हो गए. यदि गानों को हटा दें तो फिल्म को VFX, एक्टिंग, बजट और मेकअप- लगभग हर मामले में सर से पैर तक ट्रोल किया गया. आलम ये था कि उसके बाद जब भी ऐसे किसी विषय पर फिल्म या सीरीज़ बनने की अनाउंसमेंट होती, तो लोग खुद ही कहते-"बस, आदिपुरुष जैसी न हो."

ऐसे में आप समझ सकते हैं कि रणबीर की 'रामायण' पर 'आदिपुरुष' जैसी न होने का कितना प्रेशर था. यही कारण है कि जब मेकर्स ने 'राम' वाला फर्स्ट लुक टीज़र रिवील किया, तो लोग 'आदिपुरुष' को याद करने लगे. एक यूजर ने उस फिल्म की कुछ फ़ोटोज़ शेयर करते हुए लिखा,

"रामायण के लिए बार हद से ज्यादा लो था."

ramayana vs adipurush
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कहा,

"जिन्हें ये लगता है कि रामायण एक दो हजार करोड़ी फिल्म जैसी नहीं लग रही, आप सिनेमा के बारे में कुछ नहीं जानते हैं. आप केवल आदिपुरुष डिज़र्व करते हैं. रामायण का फ्रेम शब्दों से भी ज्यादा असरदार है."

ramayana vs adipurush
एक यूजर का कमेंट.

वैसे, कुछ यूजर्स 'रामायण' को 'आदिपुरुष 2.0' बता रहे हैं. एक ने प्रभास और ओम राऊत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

"इन दो लोगों (प्रभास और ओम) के लिए रिस्पेक्ट. कम-से-कम इन्होंने आदिपुरुष को एक ग्लोबल फिल्म कहकर हाइप तो नहीं किया. रामायण की ये झलक ठीक-ठाक ही लग रही है. एक चार हजार करोड़ की फिल्म बेहतर डिज़र्व करती है."

ramayana vs adipurush
एक यूजर का कमेंट.

चौथे यूजर ने दोनों मूवीज़ को कंपेयर करते हुए कहा,

“नहीं, रामायण के कुछ सीन्स अच्छे हैं. पर शुरुआत में इन्होंने भी आदिपुरुष जैसे क्रिचर्स भर दिए थे. जब उनकी झलक आई, तब साउंड भी वही फ़ील देता है. एलर्ट नमित मल्होत्रा-नितेश तिवारी.”

ramayana vs adipurush
एक यूजर का कमेंट.

'रामायण' के टीज़र में यश वाले रावण और पुष्पक विमान के विजुअल्स काफी अच्छे लग रहे हैं. मगर 'आदिपुरुष' में सैफ अली के रावण को ड्रैगन वाली सवारी के लिए ट्रोल किया गया था. दोनों फिल्मों के विमानों की फ़ोटो डालते हुए पांचवें यूजर ने कमेंट किया,

"रामायण का ये (विमान वाला) अपग्रेड शायद आज तक का सबसे बेहतरीन है."

ramayana vs adipurush
एक यूजर का कमेंट.

कुलमिलाकर, लोगों ने इंटरनेट पर दोनों फिल्मों को कंपेयर करना शुरू कर दिया है. साथ ही रणबीर वाली फिल्म की तुलना रामानंद सागर वाली 'रामायण' से भी हो रही है. जो भी हो, अभी मेकर्स ने केवल मूवी का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है. आने वाले समय में जब इसके और एसेट्स आएंगे, शायद तब ये चर्चा और मीनिंगफुल लगेगी.

वीडियो: रणबीर कपूर ने राम के रोल क्यों रिजेक्ट कर दिया था?

Advertisement

Advertisement

()