The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Rough Cut Leaves American Viewers Stunned!

रणबीर कपूर की 'रामायण' का रफ़ कट देख अमेरिकी जनता के होश उड़ गए!

मेकर्स ने अभी 'रामायण' का रफ कट ही दिखाया है. जिसे देखकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे.

Advertisement
pic
25 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 25 फ़रवरी 2026, 06:28 PM IST)
ranbir kapoor, ramayana, yash,
'रामायण' के दोनों पार्ट्स को 4 हजार करोड़ के बजट पर बनाया जा रहा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana को रिलीज़ होने में अभी काफी समय बाकी है. मगर ऑडियंस के बीच इसकी हाइप भरपूर बनी हुई है. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी. पिछले दिनों फिल्म के मेकर्स ने USA के Los Angeles शहर में फिल्म की पहली टेस्ट स्क्रीनिंग रखी थी. खबर है कि 'रामायण' की उस पहली बड़ी झलक ने अमेरिकियों के होश उड़ा दिए हैं.

टेस्ट स्क्रीनिंग फिल्म के प्राइवेट और प्री-रिलीज़ प्रिव्यू को कहा जाता है. इसमें रिलीज़ से पहले फिल्म चुनिंदा लोगों को दिखाई जाती है. इस प्रोसेस के ज़रिए मेकर्स ये समझते हैं कि दर्शकों को फिल्म कैसी लग रही है. जनता के रिस्पॉन्स और फ़ीडबैक के आधार पर फिल्म में कोई दिक्कत नज़र आई, तो वो उसमें बदलाव कर देते हैं. 'रामायण' के केस में भी ऐसा ही किया जा रहा है. मेकर्स ने इसके लिए यूएस को सबसे पहले इसलिए चुना क्योंकि वो ‘रामायण’ को एक ग्लोबल फिल्म की तरह प्रमोट किया जा रहा है. ऐसे में अमेरिका इस फिल्म का बड़ा मार्केट होने वाले हैं.

द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ की टेस्ट स्क्रीनिंग 23 फरवरी की शाम को रखी गई थी. मेकर्स ने फिल्म को लॉस एंजेलिस के सिनेमार्क प्लेया विस्टा मूवी स्क्रीन पर प्रीमियर किया था. इस दौरान 18 से 60 साल की उम्र तक के दर्शकों को बुलावा भेजा गया था. मेकर्स ये देखना चाहते थे कि फिल्म अलग-अलग एज ग्रुप के लोगों को कैसे अपील करती है. फिल्म में कोई इंटरवल भी नहीं था. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट स्क्रीनिंग को दर्शकों से काफ़ी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. लोग फिल्म के लार्जर दैन लाइफ़ स्केल और वर्ल्ड क्लास विजुअल इफ़ेक्ट्स की तारीफें कर रहे हैं. साथ ही इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.    

खास बात ये है कि मेकर्स ने अभी केवल फिल्म का रफ कट ही दिखाया है. जिसमें कोई बैकग्राउंड स्कोर या कलरिंग या फुल फ्लेज्ड एडिटिंग नहीं की गई है. इस पर अभी काफ़ी काम बाकी है. मगर ये रफ़ कट भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. संभव है कि आने वाले दिनों में दर्शकों को इसका और अडवांस वर्जन देखने को मिलेगा. मेकर्स दुनिया के कुछ अन्य बड़े शहरों में भी इसकी टेस्ट स्क्रीनिंग रख सकते हैं. रिपोर्ट है कि मेकर्स रामनवमी यानी 26 मार्च के आसपास फिल्म का ऑफिशियल टीज़र ला सकते हैं. जहां तक फिल्म की बात है, वो इस साल दीपावली पर रिलीज़ होगी.

वीडियो: 'रामायण' का म्यूजिक बनाना ए आर रहमान और हांस जिमर के लिए क्यों डरावना था?

Advertisement

Advertisement

()