'रामायण' को मिली भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी OTT डील, मगर मेकर्स ने उसे ठुकरा दिया!
इससे पहले SS राजामौली की 'वाराणसी' को भी 650 करोड़ की ओटीटी डील मिली थी. 'रामायण' को उससे भी बड़ी डील ऑफर हुई.

प्रोड्यूसर Namit Malhotra, Ramayana को ग्लोबल ऑडियंस तक ले जाना चाहते हैं. इसलिए आम जनता से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स तक, सब इस फिल्म पर टकटकी लगाए बैठे हैं. खबर है कि मेकर्स को अभी से इस प्रोजेक्ट के लिए तगड़ी OTT डील्स मिलने लगी हैं. एक ओटीटी प्लैटफॉर्म ने तो उन्हें 700 करोड़ रुपये तक का ऑफर दे डाला है. भारतीय सिनेमा इतिहास में किसी भी फिल्म को इतने पैसे देने की बात पहले कभी नहीं उठी थी. बावजूद इसके, नमित ने इस सौदे को ठुकरा दिया है.
नमित मल्होत्रा के इस फैसले के पीछे एक बड़ा कारण ये भी है कि उन्हें ये डील फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाकर ऑफर हुई है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,
"नमित को दोनों पार्ट्स को मिलाकर 700 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था. ये किसी भी इंडियन फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील थी. लेकिन उन्होंने बगैर एक पल सोचे इसे रिजेक्ट कर दिया. फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है. इस भारी-भरकम लागत को देखते हुए नमित का मानना है कि रामायण इससे कहीं ज़्यादा बड़ी डील डिजर्व करती है. उनके मुताबिक, ये एक ऐसी लेगेसी फिल्म है, जो आने वाली कई पीढ़ियों पर अपनी छाप छोड़ेगी."
वैसे, ये डील किस किस ओटीटी प्लेटफॉर्म से मिली थी, इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. मगर रिपोर्ट है कि नमित इतना बड़ा ऑफर जरूर चाहते हैं, जिससे बजट का एक-चौथाई हिस्सा रिकवर को जाए. सूत्र के बताया,
"नमित का अनुमान है कि OTT प्लेटफॉर्म्स से उन्हें 1000 करोड़ रुपये का सौदा मिल सकता है. वहीं बजट के बाकी 3000 करोड़ रुपये की रिकवरी दुनिया भर के थिएटर रिलीज़ और दूसरे सोर्स से करने की प्लानिंग चल रही है."
'रामायण' के 'रामा' टीज़र को सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया था. इससे एक बात तो साफ हो गई कि फिल्म के म्यूजिक राइट्स सोनी वालों के पास हैं. मगर उनसे नमित ने कितने की डील की, इसे लेकर अब तक कुछ भी बताया नहीं गया है. OTT की बात करें तो दोनों पार्ट्स को मिलाकर 700 करोड़ का ऑफर इस प्रोजेक्ट के लिहाज़ से कम लगता है. इससे दोनों फिल्मों के हिस्से 350 करोड़ रुपये जाएंगे.
'पुष्पा 2' ने अकेले ही 275 करोड़ रुपये की डील हासिल कर ली थी. SS राजामौली की 'वाराणसी' को भी 650 करोड़ का ऑफर मिलने की चर्चा हुई थी. मगर उन्होंने भी उस ऑफर को ठुकरा दिया था. इसलिए मेकर्स 'रामायण' के दोनों हिस्सों के लिए कम-से-कम 1000 करोड़ रुपये चाह रहे हैं. रिपोर्ट है कि वो यहां 'धुरंधर' वाला फॉर्मूला भी अपना सकते हैं. यानी दोनों पार्ट 1 और पार्ट 2 को एक साथ बेचने की जगह वो उन्हें अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स को बेच सकते हैं. फिलहाल, मेकर्स ने 'रामायण' की ओटीटी डील फाइनल नहीं की है.
वीडियो: रामायण का टीज़र आते ही 'आदिपुरुष' क्यों ट्रेंड करने लगा? फैंस को किस बात की चिंता?

.webp?width=60)
