The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Makers Scrap AR Rahman Music After Getting Him Onboard?

'रामायण' के मेकर्स ने पहले एआर रहमान से काम करवाया, फिर फिल्म से उनका म्यूजिक हटा दिया?

दावा किया जा रहा है कि 'रामायण' के फाइनल कट में रहमान के गिने-चुने वोकल टेक्सचर्स का ही इस्तेमाल होगा.

Advertisement
pic
5 मई 2026 (पब्लिश्ड: 05:50 PM IST)
ar rahman, ranbir kapoor, ramayana,
पिछले दिनों कॉमिक कॉन से 'रामायण' का एक बैटल वाला बैकग्राउंड म्यूजिक लीक हो गया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के म्यूजिक से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. हो भी क्यों न? आखिर Namit Malhotra ने इस प्रोजेक्ट के लिए Hans Zimmer और AR Rahman को साथ लेकर आए हैं. दोनों ऑस्कर्स विजेता हैं. इस प्रोजेक्ट में भी उनके काम को लोगों ने अब तक पसंद किया है. मगर इस बीच खबरें उड़ रहीं कि मेकर्स ने रहमान के बनाए म्यूज़िक का एक बड़ा हिस्सा फिल्म से हटा दिया है. उनकी जगह पर हांस जिमर का म्यूज़िक इस्तेमाल किया गया है. इस चीज़ ने रहमान को नाराज़ कर दिया है.

'रामायण' के अब तक दो वीडियो एसेट्स मार्केट में रिलीज़ किए गए हैं. इसमें पहला अनाउंसमेंट, वहीं दूसरा- रणबीर वाला फर्स्ट लुक टीज़र था. दोनों में मूवी के म्यूजिक को लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. हालांकि उनमें रहमान से ज़्यादा ज़िमर का प्रभाव नज़र आ रहा था. इंटरनेट पर चर्चा है कि मेकर्स उन्हें अधिक तरजीह दे रहे हैं. ‘रामायण’ के मेकर्स ने ने उस ओरिजिनल कम्पोजिशन का भी एक बड़ा हिस्सा रिप्लेस कर दिया, जिसे रहमान ने तैयार किया था.

लोगों ने दोनों टीजर्स में फिल्म के साउंडस्केप को पसंद किया था. दावा किया जा रहा है कि इससे मेकर्स को हिंट मिला कि उन्हें उसी तरह का म्यूजिक पूरी मूवी में रखना चाहिए. यही कारण है कि उन्होंने फिल्म के ओरिजिनल कम्पोजिशन पर नए सिरे से काम शुरू करवाया है. कहा तो ये भी जा रहा कि मूवी के फाइनल कट में रहमान के चुनिंदा वोकल टेक्सचर्स का ही इस्तेमाल किया जाएगा. ज़ाहिर है कि मेकर्स का ये फैसला उन्हें कुछ रास नहीं आया. इस वजह से उन्होंने खुद को फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स से दूर रखने का फैसला किया है. हालांकि अभी ये केवल इंटरनेट पर चल रही चर्चाएं हैं. फिल्म से जुड़े किसी भी शख्स ने अपनी तरफ़ से इस बारे में कुछ नहीं कहा है.

रहमान और ज़िमर के अलावा कुमार विश्वास भी 'रामायण' के म्यूजिक मेकिंग प्रोसेस से जुड़े हैं. उन्होंने इन सभी गानों के लिरिक्स लिखे हैं. एक सभा के दौरान उन्होंने बताया था कि रहमान और ज़िमर जैसे नॉन हिन्दू भी 'रामायण' का संगीत बनाते हुए इमोशनल हो गए थे. खुद रहमान ने भी बीबीसी से हुई बातचीत में कहा था कि उन्हें इस प्रोजेक्ट पर काफी गर्व है. खासकर इसलिए क्योंकि इसके जरिए दुनियाभर के लोग भारत में बनी 'रामायण' को नए अवतार में देखेंगे. एक अन्य बातचीत के दौरान उन्होंने स्वीकारा था कि उन्हें इस प्रोजेक्ट पर काम करते हुए कई पुरानी चीजें भूलनी पड़ीं. साथ ही ज़िमर के साथ रहते हुए उन्होंने बहुत कुछ नया सीखा है. बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए वो लंबे समय से अमेरिका में हैं.  

वीडियो: ए.आर. रहमान के साम्प्रदायिक भेदभाव वाले बयान पर इम्तियाज अली ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()